फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut lashes out at prime minister narendra modi over his remark

Maharashtra: पीएम मोदी की टिप्पणी को संजय राउत ने बताया निराशाजनक, बोले- हार की आशंका उन्हें हताश कर रही

Mon, 22 Apr 2024 02:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 22 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी ने मंगलसूत्र तक के बारे में बात की। इसका मतलब यह है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से हताश हो चुके हैं। वह यह चुनाव हारने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sanjay Raut lashes out at prime minister narendra modi over his remark
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह  लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में फिर से वितरित कर देगी। पीएम मोदी के इस बयान को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने निराशाजनक बताया है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री को चुनाव हारने का डर है इसलिए वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं, उन्हें देने की है। उन्होंने आगे कहा, ये अर्बन नक्सल वाली सोच। मेरी माताओ और बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे।
विज्ञापन


संजय राउत ने पीएम मोदी के बयान को बताया निराशाजनक
पीएम मोदी की इन टिप्पणियों पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह निराशाजनक है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे एक वरिष्ठ नेता ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं।" शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा, "उन्होंने मंगलसूत्र तक के बारे में बात की। इसका मतलब यह है कि वह पूरी तरह से हताश हो चुके हैं। वह यह चुनाव हारने जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने आगे कहा, "चुनाव में हार की आशंका पीएम मोदी को परेशान कर रही है। इसलिए वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोगों की बच्चे पैदा करने की संख्या किसी चुनाव प्रचार का मुद्दा कैसे हो सकती है?" उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार के प्रदर्शन के बारे में एक बार भी चर्चा क्यों नहीं की? संजय राउत ने दावा किया कि पीएम मोदी ने सत्ता में लौटने पर भविष्य की अपनी योजनाओं का उल्लेख भी नहीं किया।


राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को घेरा
बता दें कि पीएम मोदी की टिप्पणियों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कई रणनीतियां है। इसी के साथ राहुल ने पीएम मोदी को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी घेरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed