फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut has become Maharashtras Rahul Gandhi BJP counterattacks on Rajya Sabha MPs claim

Sanjay Raut vs BJP: 'महाराष्ट्र के राहुल गांधी बन गए हैं संजय राउत', राज्यसभा सांसद के दावे पर भाजपा का पलटवार

Sun, 19 Feb 2023 09:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 09:10 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने  कहा, संजय राउत अब महाराष्ट्र के राहुल गांधी बन गए हैं। उन्होंने उद्धव सेना को कांग्रेस-शैली की पार्टी में बदल दिया, जो बाबासाहेब अंबेडकर के संवैधानिक संस्थानों जैसे चुनाव आयोग का अपमान करती है।

विज्ञापन
Sanjay Raut has become Maharashtras Rahul Gandhi BJP counterattacks on Rajya Sabha MPs claim
शिवसेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। दरअसल, शिवसेना में हुई फूट के लिए राउत ने भाजपा पर पैसा लगाने का आरोप लगाया था। इस पर महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने पलटवार करते हुए कहा कि संजय राउत को अपनी हद में रहना चाहिए। उन्होंने न तो कभी चुनाव लड़ा है और न ही कोई चुनाव जीता है। जब उद्धव ठाकरे जैसे नेता निराध और उदास होते हैं तो वह कुछ नहीं कहते। उन्होंने राजनीति के लिए शिवसेना के विचारों और हिंदुत्व को त्याग दिया है।

विज्ञापन


इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने संजय राउत को महाराष्ट्र का राहुल गांधी कहा। उन्होंने कहा कि संजय राउत अब महाराष्ट्र के राहुल गांधी बन गए हैं। उन्होंने उद्धव सेना को कांग्रेस-शैली की पार्टी में बदल दिया, जो बाबासाहेब अंबेडकर के संवैधानिक संस्थानों जैसे चुनाव आयोग का अपमान करती है, जब फैसला उनके खिलाफ जाता है।

विज्ञापन

क्या कहा था राउत ने?
राउत ने दावा किया था कि शिवसेना से उसका नाम और निशान छीनने के लिए 2000 करोड़ का लेन-देन हुआ। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि 2,000 करोड़ रुपये एक प्रारंभिक आंकड़ा था और यह 100 फीसदी सच था। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उनके दावे के समर्थन में सबूत हैं, जिसका खुलासा वह जल्द करेंगे।

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट के पक्ष में सुनाया था फैसला
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे 'धनुष और तीर' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। संगठन पर नियंत्रण के लिए लंबी लड़ाई पर 78 पन्नों के आदेश में, चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक आवंटित धधकती मशाल चुनाव चिन्ह रखने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed