फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay raut attack koshyari over temple row says nature of our constitution & governor post is secular

राउत का कोश्यारी पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति, पीएम और राज्यपाल के पद होते हैं धर्मनिरपेक्ष

Thu, 15 Oct 2020 03:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 15 Oct 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
sanjay raut attack koshyari over temple row says nature of our constitution & governor post is secular
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। उद्धव ठाकरे की सरकार द्वारा मंदिर न खोले जाने पर राज्यपाल ने पत्र लिखकर पूछा था कि कोई दैवीय संकेत मिल रहा है या वो अचानक धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इसपर मुख्यमंत्री ने पूछा था कि क्या आपको देश का संविधान व धर्मनिरपेक्षता स्वीकार नहीं है? वहीं अब एक बार फिर शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'हमारे संविधान और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के पदों की प्रकृति धर्मनिरपेक्ष है। हिंदुत्व हमारे हृदय और व्यवहार में है लेकिन देश संविधान के आधार पर कार्य करता है जिसकी प्रकृति में धर्मनिरपेक्ष है।'
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'यदि (महारष्ट्र) राज्यपाल मुख्यमंत्री की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाते हैं, तो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को राज्यपाल से पूछना चाहिए कि वह धर्मनिरपेक्ष है या नहीं। कोई भी मंदिरों को बंद नहीं रखना चाहता लेकिन हमें लोगों की जान बचानी है।'

यह भी पढ़ें- अब सामना में शिवसेना ने राज्यपाल को घेरा, पूछा- आपको देश का संविधान व धर्मनिरपेक्षता स्वीकार नहीं?


सामना में राज्यपाल से कहा- हमारे हिंदुत्व पर कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं
सामना में राज्यपाल पर सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि राज्यपाल के पद पर आसीन व्यक्ति को कैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, यह भगत सिंह कोश्यारी ने दिखा दिया है। मुखपत्र में लिखा है कि राज्यपाल ने आ बैल मुझे मार जैसा व्यवहार किया लेकिन वे ये कैसे भूल गए कि यहां बैल नहीं बल्कि शेर है।

शिवसेना ने सामना में कहा, 'ठाकरे ने कड़े शब्दों में कहा, ‘राज्यपाल महोदय, संविधान के अनुसार आपने राज्यपाल पद की शपथ ली है। आपको देश का संविधान व धर्मनिरपेक्षता स्वीकार नहीं है क्या? और आपको हमारे हिंदुत्व पर कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। मेरे हिंदुत्ववाद को आपके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed