{"_id":"5c59b509bdec222c572333b6","slug":"sangha-is-the-most-secular-institution-said-maharashtra-s-governor-ch-vidyasagar-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के राज्यपाल का बयान, संघ है सबसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के राज्यपाल का बयान, संघ है सबसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष
Tue, 05 Feb 2019 09:38 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सबसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष और समावेशी संगठनों में से एक है, क्योंकि इसने हमेशा लोगों के अपने विश्वास का पालन करने के व्यक्तिगत अधिकार का सम्मान किया है। यह बात महाराष्ट्र के राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने मंगलवार को कही।
विज्ञापन
राज्यपाल यहां कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत संस्थान में आरएसएस के दिवंगत सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी के नाम पर नए अकादमिक कॉम्पलेक्स और एक गुरुकुलम् का उद्घाटन करने पहुंचे थे। बता दें कि गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध एमएस गोलवलकर संघ के दूसरे सरसंघचालक थे।
विज्ञापन
समारोह में बोलते हुए राज्यपाल राव ने कहा, डॉ. केबी हेडगेवार (संघ संस्थापक) ने संघ के रूप में पौधा लगाया था, जो पूरे विश्व में अपनी शाखाओं के जरिए एक बड़े बरगद के पेड़ के रूप में बड़ा हो गया है।
विज्ञापन