फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sangh will now prepare leaders through degree course

अब डिग्री कोर्स के जरिए नेता तैयार करेगा संघ

Wed, 17 May 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- संजय मिश्र
amarujala.com- संजय मिश्र Updated Wed, 17 May 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Sangh will now prepare leaders through degree course
जनता की डिग्री लेकर नेता बनने की परंपरा अब धीरे—धीरे भगवा परिवार में कम हो जाएगी। संघ अब डिग्री कोर्स के जरिए नेता तैयार करेगा। मुंबई स्थित संघ की संस्था रामभाउ महालगी प्रबोधनी के जरिए नेताओं के लिए नौ माह के डिग्री कोर्स की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ डेमोक्रेटीक लिडरशीप के साथ मिलकर रामभाउ महालगी प्रबोधनी संस्था राजनीतिक नेतृत्व एवं गवर्नेश को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम का कोर्स कराएगी। राजनीति करने के इच्छूक युवा अब राम भाउ प्रबोधनी के जरिए नेतागिरी का कोर्स कर डिग्री हासिल कर सकते हैं।  
विज्ञापन


क्या है नेता बनने का 9 माह का डिग्री कोर्स 

राजनीति में इच्छूक युवाओं के लिए यह 9 माह का डिग्री कोर्स होगा। नेता बनने की चाह रखने वाले युवाओं को कोर्स के पहले 8 माह में प्रबंधन, नेतृत्व और लोकंतत्र का किताबी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद 1 माह की फिल्ड ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री करने वाले युवा को 9वें माह में किसी नेता या सामाजिक संगठन के साथ फिल्ड का अनुभव करने के लिए जोडा जाएगा। कोर्स के सफल युवाओं को 9 माह बाद संस्थान की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन पोलिटक्ल लिडरशीप और गवर्नेंश की डिग्री प्रदान की जाएगी।

बीते 5 माह से चल रही थी कोर्स की कवायद 

Sangh will now prepare leaders through degree course
संघ के इस डिग्री कोर्स से जुडे रवि पोखरना का कहना है कि लंबे समय से एक ढांचागत डिग्री कोर्स की मांग युवाओं की तरफ से आ रही थी। पिछले 5 माह से कोर्स की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। अब जाकर मूर्त रूप ले सका है। 

जानिए राम भाउ महालगी को 

राम भाउ महालगी संघ के जरिए स्थापित एक संस्था है। भगवा परिवार में इसे बोदिधक हाउस के रूप में भी माना जाता है। जहां भाजपा के सांसदों, विधायकों और पार्षदों का समय—समय पर प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलते रहते हैं। रवि पोखरना का कहना है कि संस्था बीते 34 वर्षों से नेताओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्यक्रम चला रही है। मांग के अनुरूप अब डिग्री कोर्स की शुरूआत की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed