फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali Row West Bengal CM Mamata asks not to pay for govt scheme benefits

Sandeshkhali: CM ममता बोलीं- सरकारी योजना के लाभार्थी किसी को पैसे न दें; विवाद के 11 माह बाद दौरे पर पहुंचीं

Mon, 30 Dec 2024 05:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 30 Dec 2024 05:56 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इसी साल जनवरी महीने में सुर्खियों में आया था। ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद उपजे विवाद के 11 महीने बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस इलाके में दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से किसी अनधिकृत शख्स को अतिरिक्त पैसे का भुगतान न करने की अपील की।

विज्ञापन
Sandeshkhali Row West Bengal CM Mamata asks not to pay for govt scheme benefits
ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इसी साल जनवरी में उपजे विवाद के 11 महीने से भी अधिक समय बीतने के बाद आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संदेशखाली पहुंचीं। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए पैसों का भुगतान न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का संचालन राज्य सरकार कर रही है। सीधे बैंक खातों के माध्यम से लाभार्थियों को उनके हक का पैसा मिल रहा है। सीएम ममता ने कहा कि पैसा जनता का है और इस पर उनका पूरा अधिकार है।

विज्ञापन


पैसे देकर संदेशखाली में विरोध-प्रदर्शन कराए गए
उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में 30 दिसंबर को पहुंचीं ममता बनर्जी ने सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इनका लाभ सीधे बैंक खातों में भेजा जा रहा है। महिलाओं से मुखातिब ममता ने कहा, अगर कोई उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने बुलाता है तो ऐसी बातों पर ध्यान देना जरूरी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखाली में विरोध-प्रदर्शन को भड़काने के लिए भारी मात्रा में पैसों का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed