फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali case Shahjahan sheikh CBI first chargesheet against seven accused in Basirhat special court

संदेशखाली: शाहजहां शेख पर ED टीम की हत्या की साजिश का आरोप, CBI का पहला आरोप-पत्र दायर; विपक्ष ने किया स्वागत

Wed, 29 May 2024 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 06:29 AM IST
सार

संदेशखाली मामले में सीबीआई ने सोमवार को बशीरहाट विशेष अदालत में सोमवार को पहला आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र के मुताबिक, करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में शाहजहां शेख के घर छापा मारने गई ईडी की टीम पर भीड़ ने हमला किया था। आरोपपत्र में शाहजहां शेख, उसके भाई शेख आलमगीर के अलावा पांच अन्य का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Sandeshkhali case Shahjahan sheikh  CBI first chargesheet against seven accused in Basirhat special court
सीबीआई (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख, उसके भाई और पांच अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश में आरोपपत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


बशीरहाट की विशेष अदालत में सोमवार को पेश पहले आरोपपत्र के मुताबिक, करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में शाहजहां शेख के घर छापा मारने गई ईडी की टीम पर भीड़ ने हमला किया था। आरोपपत्र में शाहजहां शेख, उसके भाई शेख आलमगीर के अलावा सिराजुल मोल्ला, दीदार बक्स मोल्ला, फारूक अकुंजी, जियाउद्दीन मोल्ला, मफिजुर मोल्ला के नाम शामिल हैं। फारूक अकुंजी के खिलाफ शाहजहां को संरक्षण व शरण देने का आरोप है। सीबीआई ने इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश और हत्या के प्रयास के अलावा दंगा व गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने समेत कई अन्य आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


शेख पर जमीन हड़पने और यौन शोषण का भी आरोप
कोलकाता से करीब 80 किलोमीटर दूर संदेशखाली की महिलाओं ने शेख और उसके लोगों पर जमीन हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इन घटनाओं से जुड़े तीन मामलों की जांच पांच जनवरी को शुरू की थी। राज्य पुलिस ने शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 6 मार्च को उसे अपनी हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सीबीआई के आरोप-पत्र का स्वागत किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा, ‘मैं सीबीआई के आरोप-पत्र का स्वागत करता हूं, जिसमें शाहजहां और उसके गुर्गों पर आपराधिक साजिश और हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं। नहीं तो पश्चिम बंगाल में यह एक प्रथा बन गई होती कि भीड़ जांच अधिकारियों पर हमला कर सकती है।’


कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले को लेकर फैसला जल्द सुनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में शेख के घर पर छापा मारने गई ईडी की टीम पर 1,000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed