फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeep Dixit will file a defamation case against Kejriwal, Atishi Marlena will also be prosecuted

DPCC: केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे संदीप दीक्षित, आतिशी मारलेना पर भी गिरेगी गाज

Tue, 31 Dec 2024 05:20 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 05:20 PM IST
सार

Sandeep Dixit: पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यदि उनकी मां शीला दीक्षित के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के पास कोई भी साक्ष्य थे तो उन्होंने आज तक उसे किसी भी अदालत-कमेटी के सामने पेश क्यों नहीं किया?

विज्ञापन
Sandeep Dixit will file a defamation case against Kejriwal, Atishi Marlena will also be prosecuted
पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी मां और कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर बिना किसी ठोस आधार के आरोप लगाए थे। आज तक उन्होंने इस मुद्दे पर कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। अब वे अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के खिलाफ आपराधिक और सिविल मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित पर भाजपा से पैसा लेने का आरोप भी लगाया था। संदिप दीक्षित ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यदि उनकी मां शीला दीक्षित के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के पास कोई भी साक्ष्य थे तो उन्होंने आज तक उसे किसी भी अदालत-कमेटी के सामने पेश क्यों नहीं किया? कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कांग्रेस नेताओं पर केजरीवाल ने जो भी आरोप लगाए थे, उनमें से किसी एक पर भी अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इससे यही साबित होता है कि केजरीवाल के पास कोई साक्ष्य नहीं थे। उन्होंने केवल झूठ के आधार पर कांग्रेस सरकार और नेताओं को बदनाम करने का काम किया था। 
विज्ञापन


संदीप दीक्षित ने कहा कि उनके ऊपर भी डीटीसी बसों के आरोप लगाए गए थे, लेकिन आज तक एक भी आरोप साबित नहीं हुए। यही नहीं, बिजली बिल के मीटर के तेज दौड़ने के आरोप भी केजरीवाल ने लगाए थे लेकिन आज तक एक भी आरोप सही सबूत नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल-आतिशी सरकार अपनी शिक्षा के बेहतर होने का दावा करते हैं, लेकिन आंकड़ों की सच्चाई यह है कि शीला दीक्षित सरकार के समय सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या दोगुना हो गई थी, जबकि अरविंद केजरीवाल की सरकार में बच्चों की संख्या में पांच से छः लाख की कमी हो गई है। यहां तक कि 12वीं में भी पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में भी कमी आई है। यह बात केजरीवाल के उस दावे की पोल खोल देती है जिसमें उन्होंने यह दावा किया था कि सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहतर होने के कारण छात्र निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। 


दीक्षित ने दिल्ली के स्कूलों के फोटोग्राफ दिखाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी सरकार ने स्कूलों की स्थिति में भी कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके साथ एक मंच पर आकर इन मुद्दों पर बहस करें जिससे इन मुद्दों का सच जनता के सामने आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed