फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay raut on bihar election said he will parcel issues from mumbai if development and good governance issue exhausted

बिहार चुनाव में अगर विकास, सुशासन जैसे मुद्दे खत्म हो गए हों तो मुंबई से पार्सल हो सकते हैं मुद्दे : संजय राउत

Sat, 26 Sep 2020 12:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Sep 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Sanjay raut on bihar election said he will parcel issues from mumbai if development and good governance issue exhausted
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है लेकिन शिवसेना सांसद संजय राउत ने चुनाव को लेकर बिहार सरकार पर कटाक्ष किया है। संजय राउत का कहना है कि अगर मुद्दों की कमी पड़ रही हो तो वो मुंबई से मुद्दों को पार्सल करा सकते हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में सुशांत की मौत के मामले को बिहार पार्सल करने की बात कही है। 

विज्ञापन



संजय राउत ने कहा कि बिहार में चुनाव विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन पर लड़ा जाना चाहिए लेकिन अगर ये मुद्दे बिहार में समाप्त हो गए हैं तो मुंबई से मुद्दों को पार्सल करके भेजा जा सकता है। दरअसल, संजय राउत का मतलब सुशांत सिंह मामले से है।
विज्ञापन

 

दरअसल, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा इलाके के अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। सुशांत के परिवार वाले इसे हत्या मानते हैं और यह केस सीबीआई को भी ट्रांसफर किया जा चुका है। सुशांत की मौत को लेकर बिहार में उनके पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस मुंबई आई और जांच करने लगी।

मुंबई आने पर बिहार के आईपीएस अधिकारी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया था और बाद में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मामले का संज्ञान लिया। हाल ही में डीजीपी ने अपने सेवा से वीआरएस ले लिया है, जिसे भी राजनैतिक ढंग से देखा जा रहा है। 


इधर सीबीआई की जांच पर सुशांत का परिवार संतुष्ट नहीं है और कार्रवाई की रफ्तार बढ़ाने की मांग कर रहा है। इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने बिहार चुनाव को लेकर राज्य की सरकार पर यह कटाक्ष किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed