फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samruddhi Expressway too straight, making drivers sleepy says Ajit Pawar on accidents on the stretch

बयानबाजी: सड़कें सीधी हैं, इस वजह से ड्राइवरों को आज जाती है नींद; समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हादसों पर बोले अजित

Sat, 16 Sep 2023 09:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Sep 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Samruddhi Expressway too straight, making drivers sleepy says Ajit Pawar on accidents on the stretch
अजित पवार - फोटो : फेसबुक/अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसों के बारे में अजीब तर्क दिया है। उन्होंने शनिवार को छत्रपति संभाजी नगर जिले में कहा कि समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेसवे की सड़कें बहुत सीधी हैं, इसीलिए ड्राइवरों को नींद आ जाती है और दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि, आगे उन्होंने यह भी कहा कि हादसों के पीछे कारण चाहे जो भी हो, लेकिन उसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


छत्रपति संभाजी नगर जिले में विभिन्न विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन समारोह में पवार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मामले पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा, महायुति सरकार मराठों को तो आरक्षण देना चाहती है, लेकिन अन्य समुदायों के आरक्षण को प्रभावित नहीं करना चाहती है। आरक्षण को अदालत में टिकना भी चाहिए। इससे पहले सोमवार को मुंबई के सह्यादरी गेस्ट हाउस में सीएम शिंदे की अध्यक्षता में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सीएम शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed