{"_id":"61754b70ff2539586a200c0f","slug":"sameer-wankhede-nawab-malik-ramdas-athwale-ncp-dug-case-aryan-khan-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर वानखेड़े: नवाब मलिक ने कही सीएम से मिलने की बात, अठावले बोले- एनसीबी अफसर पिछड़ी जाति से इसीलिए बने निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समीर वानखेड़े: नवाब मलिक ने कही सीएम से मिलने की बात, अठावले बोले- एनसीबी अफसर पिछड़ी जाति से इसीलिए बने निशाना
Sun, 24 Oct 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
आरोप-प्रत्यारोप: आठवले ने खारिज किए समीप वानखेड़े पर लगे आरोप, नवाब मलिक ने कही ये बात
आरोप-प्रत्यारोप: आठवले ने खारिज किए समीप वानखेड़े पर लगे आरोप, नवाब मलिक ने कही ये बात
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Oct 2021 06:34 PM IST
सार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का नाम इस समय चर्चा में है। आर्यन खान मामले की जांच कर रहे वानखेड़े और एनसीबी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वानखेड़े के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए मलिक पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
- फोटो : facebook.com/ramdasathawale
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक द्वारा एनसीबी के जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार और पूरी तरह से गलत करार दिया। अठावले ने वानखेड़े का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वानखेड़े को कोई नुकसान न पहुंचे और उनकी जान को कोई खतरा न हो।
विज्ञापन
एनसीपी नेता नवाब मलिक पिछले कुछ दिनों से लगातार एनसीबी और वानखेड़े पर हमला बोलते रहे हैं। वानखेड़े, मुंबई तट पर एक क्रूज पर हुई छापेमारी की अगुवाई कर रहे थे। इस छापेमारी में क्रूज से नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे और लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अठावले ने दावा किया कि इस मामले में एनसीबी के पास आर्यन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन
अठावले ने कहा कि वानखेड़े को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह पिछड़ी जाति से हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाब मलिक इस मामले को धार्मिक और जातिवादी रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। नवाब मलिक के दामाद समीर खान को भी एनसीबी ने इस साल 13 जनवरी को नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें सितंबर में जमानत मिली थी।
विज्ञापन
वहीं, नवाब मलिक आज औरंगाबाद में थे। यहां उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ अपने आरोपों को लेकर कहा कि हम मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसकी एसआईटी (विशेष जांच टीम) के जरिए जांच की जाएगी। शहर में एक साल से संगठित अपराध को अंजाम दिया जा रहा था, इसके जरिए करोड़ों रुपये जमा किए गए। इससे पहले मलिक ने कहा था कि वानखेड़े के खिलाफ सबूत सामने आ जाएंगे तो वह सरकारी नौकरी में टिक नहीं पाएंगे।