फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra hits back opposition's march against the Election Commission, calls attempt malign institutions.

भाजपा: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

Tue, 06 Oct 2026 10:35 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

मंगलवार को इंडिया ब्लॉक चुनाव आयोग तक मार्च करेगा। इस पर हमला साधते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं, सेना, ईवीएम और हिंदुओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने में विफल रही। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा? 

विज्ञापन
Sambit Patra hits back  opposition's march against the Election Commission, calls attempt malign institutions.
संबित पात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। अब यह कुछ दिन से चुनाव आयोग्य को निशाना साध रहे हैं। इन्होंने सेना, ईवीएम, हिंदुओं को निशाना बनाया। दरअसल, कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने में असफल रही।  
विज्ञापन


संबित पात्रा ने क्या बोला? 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, ' विपक्षी पार्टियों, खासकर कांग्रेस की तरफ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को बस ऐसे ही सत्ता में कैसे बिठाया जाए। इसके लिए, भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, यह वर्षों से चल रहा है। शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी को लॉन्च नहीं किया जा सका, तो आखिरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे इससे पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि किसी भी तरह से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारतीय सेना पर करते हैं हमला'
संबित पात्रा ने कहा, 'समय-समय पर भारतीय सेना, भारत के सुप्रीम कोर्ट, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारतीय हिंदुओं और ईवीएम पर हमले किए गए हैं। पिछले कई हफ्तों और महीनों से चुनाव आयोग पर भी हमले हो रहे हैं। हमें लगता है कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके कांग्रेस आज भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करेगी। 

'हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे'
उन्होंने आगे कहा कि हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं। भाजपा की मदद बुद्धि, ज्ञान और समझ के देवता गणेश जी कर रहे हैं, न कि ज्ञानेश जी। भारत के लोगों में बुद्धि, ज्ञान और समझ है। वे जानते हैं कि उन्हें परिवारवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवादियों का साथ देने वालों को वोट नहीं देना है। ऐसे लोग जो कैप्टन स्मित के लिए एक ट्वीट तक नहीं कर सकते। वे जानते हैं कि उन्हें उसे वोट देना है जो कहता है, 'मैं देश नहीं झुकने दूंगा'।'

विपक्षी का मार्च प्रदर्शन
बता दें कि  विपक्षी नेता और सांसद राष्ट्रीय राजधानी में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' तक मार्च करने वाले हैं। यह मार्च 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। 


यह मार्च मतदाता सूची में कथित खामियों के खिलाफ विपक्ष के लगातार अभियान और चुनाव आयोग से ज्यादा पारदर्शिता की मांग के बीच हो रहा है। 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की कई पार्टियों के नेताओं के इस मार्च में शामिल होने और चुनाव आयोग के सामने अपनी चिंताएं रखने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed