{"_id":"57b88d6a4f1c1bc2066eb28a","slug":"samajwadi-party-making-list-of-encroacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा बनवा रही जमीन कब्जाने वालों की सूची, मुलायम ने खास लोगों को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा बनवा रही जमीन कब्जाने वालों की सूची, मुलायम ने खास लोगों को दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो/मथुरा
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के झंडे के नीचे जमीन कब्जाने वाले नेताओं पर एक्शन की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है। हर जिले में ऐसे सपा नेताओं की सूची तैयार की जा रही है जिनके नाम जमीनों पर कब्जे में आ रहे हैं। यदि किसी मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है तो पार्टी मुख्यालय ने एफआईआर की कॉपी भी मांग ली है। इसके लिए सपा मुखिया ने अपने पुराने वर्कर और पार्टी के कुछ खास सिपहसालारों को लगाया है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कई दफा कह चुके हैं कि सपा के नेता जमीनों का काम कर रहे हैं। अब कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी सपा नेताओं द्वारा किए जा रह अवैध कब्जों का मुद्दा उठा रहे हैं। शिवपाल ने तो 14 अगस्त को मैनपुरी में यहां तक कह दिया था कि यदि कब्जे नहीं रुके तो इस्तीफा दे दूंगा।
लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद पार्टी ने जमीनों का काम करने वाले सपा नेताओं को पार्टी से आउट करने का फैसला किया है। इसके लिए संगठन को न लगाकर पार्टी ने अपने उन खास लोगों को लगाया है, जो पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। मथुरा में बैठक लेने पहुंचे सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलास राय सिंघल ने बताया कि पार्टी की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई होगी। जो भी जमीनों के काम में लिप्त है उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहर बाग पर ढाई साल तक कब्जा रहने और उसे खाली कराने में हुई भारी हिंसा ने प्रदेश की सियासत में आग लगा दी थी। अब सरकार ने प्रदेश भर में सरकारी संपत्ति की निगहबानी बढ़ा दी है। किस सरकारी संपत्ति पर कब्जा है इसकी भी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।