Rahul Gandhi: सैम पित्रोदा ने राहुल को बताया राजीव गांधी से अच्छा विचारक, कहा- उनमें प्रधानमंत्री बनने के गुण
पित्रोदा ने कहा कि राहुल और राजीव के बीच अंतर यह है कि राहुल कहीं अधिक बौद्धिक, विचारक हैं और राजीव थोड़ा अधिक काम करने वाले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी को अपने पिता राजीव गांधी से अच्छा रणनीतिकार और विचारक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता भारत के विचार के संरक्षक हैं। राहुल गांधी में भविष्य के प्रधानमंत्री के सभी गुण हैं। पित्रोदा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा की ओर से किए गए हमले को फर्जी करार दिया।
पित्रोदा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा को लेकर कहा कि वह आधिकारिक क्षमता के तहत अमेरिका नहीं आ रहे हैं। बल्कि उनको व्यक्तिगत स्तर पर कैपिटल हिल में कुछ लोगों से बातचीत करनी है। वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में भी बातचीत करेंगे।
पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवेगौड़ा जैसे कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल और राजीव के बीच अंतर यह है कि राहुल कहीं अधिक बौद्धिक, विचारक हैं और राजीव थोड़ा अधिक काम करने वाले थे। उनका डीएनए एक जैसा है, उनकी चिंताएं एक जैसी हैं। वह वास्तव में बेहतर भारत बनाने में विश्वास रखते हैं। उनकी कोई बड़ी व्यक्तिगत ज़रूरतें भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल राजीव गांधी से कहीं अधिक रणनीतिकार हैं। वे अलग-अलग समय, अलग-अलग उपकरण, अलग-अलग अनुभव रखते हैं। उनको अपने जीवन में दो बड़े दर्द झेलने पड़े थे। पहला अपनी दादी की मौत का और दूसरा पिता की मौत का।
पित्रोदा ने कहा कि सामूहिक रूप से उस भारत का निर्माण करना हमारा काम है जिसकी हमारे संस्थापकों ने कल्पना की थी। राहुल गांधी की छवि आखिरकार वैसी ही बन रही है जैसे वह हैं। भारत जोड़ों यात्रा ने इसमें मदद की है।
उन्होंने कहा कि पहले मीडिया में बनाई गई छवि एक व्यक्ति के खिलाफ सुनियोजित अभियान पर आधारित थी। जहां उनको बदनाम करने के लिए लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए गए थे। वह उच्च शिक्षित थे तो लोगों ने कहा कि वह कभी कॉलेज नहीं गया। पित्रोदा ने कहा कि बहुत सारा पैसा खर्च करके उनकी झूठी छवि बनाई गई थी। मैं राहुल गांधी को बहुत श्रेय देता हूं कि वे लंबे समय तक इससे लड़ते रहे और जीवित रहे, कोई और होता तो नहीं बच पाता।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा कि आप हर समय सभी लोगों से झूठ नहीं बोल सकते। लोग अब यह देखने लगे हैं कि कहा गया था कि हम 20 मिलियन नौकरियां पैदा करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किय। कहा गया था कि काला धन वापस लाया जाएगा, यह भी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल पीएम बनने में बहुत सक्षम हैं। वह एक सभ्य इंसान हैं। शिक्षित हैं। उनमें भावी प्रधानमंत्री के सारे गुण हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर पित्रोदा ने कहा कि पिछले चुनाव में डर था कि बीजेपी को 400 सीटें मिलेंगी। यह पूर्ण बहुमत होता तो कई लोगों के फैसले पर असर डाल सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.