{"_id":"5d0eea858ebc3e2dc72e4d8f","slug":"salman-khurshid-said-in-modi-tsunami-everything-get-washed-away-but-we-managed-to-survive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की हार पर बोले सलमान खुर्शीद: मोदी सुनामी में सबकुछ बह गया लेकिन हम जिंदा बच गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस की हार पर बोले सलमान खुर्शीद: मोदी सुनामी में सबकुछ बह गया लेकिन हम जिंदा बच गए
Sun, 23 Jun 2019 08:27 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में केवल 52 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मोदी की लोकप्रियता के सामने कोई भी अन्य नेता खड़ा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मोदी की सुनामी में सबकुछ बह गया लेकिन हम जिंदा रहने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री फर्रुखाबाद पहुंचे और यहां पत्रकारों से बात करते हुए खुर्शीद ने कहा, 'मैं केवल यह जानता हूं कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सामने कोई भी खड़ा नहीं हो पाया। आप इसे सुनामी कह सकते हैं जिसमें सब बह गया।' उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि कांग्रेस इस मोदी लहर में भी जिंदा रहने में कामयाब रही।
विज्ञापन
खुर्शीद ने कहा, 'हम बचने और जिंदा रहने में कामयाब रहे। यदि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को नकारता हूं तो इसका मतलब होगा कि मैं चुनावों को नकार रहा हूं।' 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2014 के मुकाबले केवल आठ सीटों का फायदा हुआ है। 2014 में हां उसे 44 सीटें मिली थीं वहीं इस बार उसके खाते में 52 सीटें आई हैं।
सबरीमाला मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सलमान ने कहा कि केंद्र सरकार सबरीमाला के फैसले को पलटने के लिए तैयार है जबकि उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को रोका नहीं जाना चाहिए। महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत है। मोदी सरकार को अदालत का फैसला मानना चाहिए।
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अभी राहुल को छोड़ कर बढ़ पाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन अभी भी अपने फैसले पर अडिग हैं और इस बारे में दोबारा सोच-विचार के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद राहुल इस राजनीतिक लड़ाई में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। मैं जानता हूं यह फैसला राहुल के लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर फिर भी वो हमारे साथ रहेंगे तो हम मिल कर इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे।'
संसद में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए तीन तलाक विधेयक को लेकर खुर्शीद ने कहा कि उच्चतम न्यायालय तीन तलाक को पहले ही खत्म कर चुका है। दुनिया में कहीं भी तीन तलाक नहीं है। हिंदुस्तान में भी कहीं तीन तलाक नहीं है। देश में जिस तीन तलाक को गलत समझा जा रहा है वह मौजूद ही नहीं है और उसके लिए तीन साल की सजा दी जा रही है।