फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंसू छिपाने को 'बजरंगी भाईजान' ने पहना चश्मा, फूट-फूटकर रो पड़ी बहनें

Thu, 05 Apr 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
salman khan sisters break down after found guilty in black buck poaching case
1998 काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जोधपुर कोर्ट द्वारा सलमान को पांच साल जेल और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा के मिलते ही उनका परिवार भावुक हो गया। 


 
salman khan sisters break down after found guilty in black buck poaching case
अदालत में सलमान को जैसे ही सजा सुनाई गई, उनकी आंखे छलक उठीं। उन्होंने अपने आंसू छिपाने के लिए तुरंत चश्मा निकालकर पहन लिया। सलमान के हाव-भाव देख उनकी बहन अलवीरा ने उन्हें तुरंत संभालने का प्रयास किया और उन्हें पानी पिला कर हिम्मत बंधाई। 


 
salman khan sisters break down after found guilty in black buck poaching case
अलवीरा भी नजदीक ही खड़ी रही। दोनों बहनें सलमान को लगातार दिलासा देती रहीं। इस दौरान तीनों भावुक हो गए और उनके चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान दोनों बहनें अपने आंसू पर काबू नहीं रख सकीं और कोर्ट में ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan sisters break down after found guilty in black buck poaching case
इससे पहले जब अदालत ने सैफ, तब्बू, सोनाली, नीलम सहित अन्य आरोपियों को बरी किया, तो सलमान और उनकी दोनों बहनों को थोड़ी राहत की उम्मद बंधी थी। लेकिन तनाव बरकरार था। इसके बाद अदालत से पांच साल की सजा सुनकर तीनों हताश हो गए।
विज्ञापन
salman khan sisters break down after found guilty in black buck poaching case
गौरतलब है कि 1998 को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed