फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan Firing Outside Residence News Updates Mumbai Crime Branch Both Accused Nabbed in Bhuj Gujarat

Salman Khan: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिखाए चेहरे

Tue, 16 Apr 2024 02:41 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज / मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज / मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 16 Apr 2024 02:41 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार हुए। मुंबई क्राइम ब्रांच को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले सलमान को पुर्तगाल से धमकी देने का मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन
Salman Khan Firing Outside Residence News Updates Mumbai Crime Branch Both Accused Nabbed in Bhuj Gujarat
अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : एएनआई/पीटीआई

विस्तार

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सलमान को कगैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से दी धमकी
सलमान खान से जुड़े एक अन्य अहम घटनाक्रम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शूटरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। पुलिस को संदेह है कि अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली धमकी भरी फेसबुक पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान को मिल चुकी हैं धमकियां; हरियाणा के शूटर से जुड़े हैं तार
गौरतलब है कि विश्नोई सलमान को पहले भी कथित तौर पर धमकियां दे चुका है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोमवार को गोली चलाने के मामले में विशाल उर्फ कालू का नाम भी चर्चा में आया। कालू हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है, वह रोहतक पुलिस की वांछित सूची में शामिल है। कालू लॉरेंस गैंग का शूटर है और हरियाणा के ही रोहतक में स्क्रैप व्यापारी की हत्या के बाद इसका नाम चर्चा में आया। बता दें कि लॉरेंस सलमान को राजस्थान के जोधपुर से जुड़े काले हिरण का शिकार मामले में माफी मांगने या अंजाम भुगतने जैसी धमकियां दे चुका है। वह खुद को विश्नोई समाज के हक में आवाज उठाने वाला शख्स बताता है।

कैसे दिखते हैं गोली चलाने के संदिग्ध आरोपी; सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश
पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। सोमवार समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर जारी की। फोटो में आरोपियों को टोपी पहने और कंधे पर बैग लटकाए देखा जा सकता है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने से पहले बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत 'अज्ञात व्यक्ति' के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सलमान को रविवार को हुई फायरिंग से पहले मिली धमकियों के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात कर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed