{"_id":"6193175e486a83370b5e7cd1","slug":"sale-of-marijuana-through-amazon-bhind-police-busted-investigation-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन के जरिये मादक पदार्थों की बिक्री: भिंड पुलिस ने किया था भंडाफोड़, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेजन के जरिये मादक पदार्थों की बिक्री: भिंड पुलिस ने किया था भंडाफोड़, जांच शुरू
Tue, 16 Nov 2021 07:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की भिंड पुलिस के ऑनलाइन मारिजुआना बिक्री गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया रक्षात्मक हो गई। कंपनी ने सफाई दी, वह अपने प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से मारिजुआना बेचने की जांच कर रही है। अमेजन के प्रवक्ता ने कहा, कंपनी कानून का सख्ती से पालन करती है। हम अपने विक्रेताओं से भी नियम का अनुपालन करवाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को 20 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अफसरों के मुताबिक, गिरोह ई-कॉमर्स कंपनी के जरिये कारोबार कर रहा था, जिसे लाभ का दो-तिहाई हिस्सा मिलता था। ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के और तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन