{"_id":"5ada57f84f1c1ba6018b5c3a","slug":"salahuddin-s-son-gets-online-fund-for-terror-from-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: आतंक के लिए सलाहुद्दीन का बेटा जुटा रहा था अमेरिका से ऑनलाइन फंड ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बड़ा खुलासा: आतंक के लिए सलाहुद्दीन का बेटा जुटा रहा था अमेरिका से ऑनलाइन फंड
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
सलाहुद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शाहिद यूसुफ के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की। जम्मू-कश्मीर के कृषि विभाग में कार्यरत शाहिद को पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पिता सलाहुद्दीन से पैसा लेकर आतंकियों को देने का आरोप है।
एनआईए ने पटियाला हाउस स्थित विशेष जज पूनम बांबा के समक्ष एनआईए एक्ट व अन्य धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की। मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी। एजेंसी के मुताबिक, यूसुफ के पास अमेरिका से ऑनलाइन पैसा आता था। उसे यह पैसा सऊदी अरब में छिपे आतंकी एजाज अहमद भट अमेरिकी मनी ट्रांसफर कंपनी के जरिए भेजता था। यूसुफ टेलीफोन के जरिए भट के संपर्क में रहता था।
एनआईए ने अप्रैल 2011 में हवाला के जरिए पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में पैसा भेजे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। यह पैसा दिल्ली होते हुए कश्मीर भेजा जाता था। इसका इस्तेमाल आतंकवाद की फंडिंग के लिए होता था। इस मामले में अब तक दो चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।