फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saharanpur uttar pradesh where schoolmates want hillary to be president of united states

हिलेरी क्लिंटन के लिए यूपी के सहारनपुर में हो रही है प्रार्थना

Mon, 20 Jun 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
saharanpur uttar pradesh where schoolmates want hillary to be president of united states
- फोटो : Reuters

पूरी दुनिया की निगाह फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हुई हैं। एक ओर डॉनल्ड ट्रंप के बयान हैं तो दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन का उनको जवाब। इस चुनाव पर टिकी निगाहें केवल अमेरिका या फिर किसी अन्य देश की राजधानी तक सीमित न होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तक फैली हैं। यहां के कई स्कूल हैं जो हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


इन स्कूलों के नजारे देख कर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी अमेरिकी स्कूल कॉलेज में दाखिल हो गए हैं। यहां हिलेरी के जीतेने के लिए खासी दुआ बंदगी की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो Times Of India से साभार
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में हिलेरी की जीत के लिए पोस्टर बैनर भी नजर आ रहे हैं। इतना ही स्कूल का नाम भी क्लिंटन परिवार के नाम पर रखे जाएं। इसमें बिल क्लिंटन स्कूल, हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल और हिलेरी क्लिंटन इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिल साइंस शामिल है। इन स्कूलों को विनोद गुप्ता चैरिटेहल फाउंडेशन संचालित करता है। इनके बारे में ऐसा माना जाता है कि विनोद हिलेरी परिवार के करीबियों में शामिल हैं।


2001 में बिल क्लिंटन यहां आए थे। उनकी इस यात्रा के बाद स्कूलों का नाम क्लिंटन परिवार के नाम पर रख दिया गया। विनोद खुद एक अप्रवासी भारतीय हैं और अमेरिका में उनका सफल कारोबार है।

कक्षा 9 की मानसी पुंडिर कहती हैं कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन को अपना समर्थन और शुभकामनाएं दे रही हैं।' मानसी ने हिलेरी के लिए पोस्टर्स भी बनाए हैं।  

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed