फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saffron flag can replace Tricolour, says RSS leader Kalladka Prabhakar

तिरंगे की जगह लहराएगा भगवा : कांग्रेस के कारण आएगा वह दिन, आरएसएस के नेता के. प्रभाकर बोले

Mon, 21 Mar 2022 03:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Mar 2022 03:01 PM IST
सार

प्रभाकर ने यह भी कहा कि यदि हिंदू एकजुट रहे तो भगवा ध्वज राष्ट्र ध्वज बन सकता है। एक दिन भगवा हमारा राष्ट्रीय ध्वज हो सकता है। 

विज्ञापन
Saffron flag can replace Tricolour, says RSS leader Kalladka Prabhakar
आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

हिंदू राष्ट्र की पैरवी करते हुए कर्नाटक के आरएसएस नेता डॉ.कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने कहा है कि एक दिन भगवा झंडा तिरंगे का स्थान ले लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण यह दिन आएगा। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है। 

विज्ञापन


प्रभाकर ने यह भी कहा कि यदि हिंदू एकजुट रहे तो भगवा ध्वज राष्ट्र ध्वज बन सकता है। एक दिन भगवा हमारा राष्ट्रीय ध्वज हो सकता है। मेंगलुरु के बाहरी इलाके कुट्टर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की कर्णिका कोरगज्जा धर्मस्थल द्वारा आयोजित हिंदू एकता के लिए विशाल पदयात्रा के दौरान आरएसएस नेता ने यह बात कही। भट्ट ने कहा कि अगर हिंदू समाज एक साथ आता है तो तिरंगे की जगह भगवा फहरा सकता है और ऐसा होना चाहिए। 
विज्ञापन


आरएसएस नेता ने सवाल किया कि मौजूदा तिरंगे झंडे से पहले कौन सा झंडा था? आजादी के पहले ब्रिटिश ध्वज मौजूद था। हमारे देश का झंडा एक हरा तारा और चांद हुआ करता था। उन्होंने यह भी बताया कि तिरंगे की जगह भगवा कैसे ले सकता है? भट्ट ने कहा कि यदि राष्ट्रीय ध्वज को बदलने के पक्ष में संसद और राज्यसभा के अधिकांश सदस्य मतदान करते हैं, तो ध्वज को बदला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के लिए तिरंगे को मंजूरी दी
डॉ.भट्ट ने अपने भाषण के अंत में यह भी कहा कि वह राष्ट्र ध्वज का पूरा सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए तिरंगा मंजूर किया गया। इसी तरह वंदे मातरम् को खारिज करने के बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन को मंजूरी दी गई। 


जिहाद का ही एक रूप है हिजाब विवाद
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के नेता ने कहा कि वर्तमान में जारी हिजाब विवाद जिहाद का ही एक रूप है। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया जैसे संगठन किताब से ज्यादा हिजाब को महत्व देने के लिए विद्यार्थी को भड़का रहे हैं। उन्होंने यह हास्यास्पद है कि कुछ मुस्लिम लड़कियां कक्षा में हिजाब पहनने पर जोर दे रही हैं, जबकि सानिया मिर्जा व सारा अबूबकर जैसी महिलाएं इसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य के मुस्लिम व्यापारियों द्वारा दुकानें बंद रखना एक तरह का राष्ट्रद्रोह है। यह सांप्रदायिकता सौहाद्र बिगाड़ने की साजिश है। 


उन्होंने कक्षा छठी व दसवीं में गुजरात के स्कूलों में भगवत गीता पढ़ाने के फैसले की तारीफ की और कहा कि कर्नाटक सरकार को भी ऐसा फैसला करने का साहस दिखाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed