फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sadhvi pragya singh thakur age during Babri masjid demolition lok sabha elections 2019

पड़ताल: क्या बाबरी विध्वंस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्र 4 साल थी?

Mon, 22 Apr 2019 10:17 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
sadhvi pragya singh thakur age during Babri masjid demolition lok sabha elections 2019
अमर उजाला पड़ताल
भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक फिर से सुर्खियां बटोरीं, इस बार यह दावा करने के लिए कि 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस में वह भी शामिल थीं। प्रज्ञा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया ट्विटर पर कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। जिसमें जम्मू-कश्मीर की पूर्व मंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल थीं। उनका दावा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वह केवल चार साल की थीं। एक वरिष्ठ पत्रकार ने साध्वी प्रज्ञा की तुलना मशहूर कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम से कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



 


प्रज्ञा ठाकुर ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा था, "हम बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर क्यों पछताएंगे? हम वास्तव में इस पर गर्व करते हैं। राम मंदिर में कुछ बेकार की चीजें थीं उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागृत हुआ है और हम एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे।"

इसके एक दिन बाद उसने समाचार एजेंसी एएनआई को से बातचीत में अपना बयान दोहराते हुए कहा, "हां, मैं वहां (अयोध्या) गई थी, मैंने कल भी कहा था, इससे इनकार नहीं किया। मैंने ढांचा ढहा दिया था। मैं वहां जाऊंगी और राम मंदिर के निर्माण में मदद करूंगी, हमें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता है, राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं।" 
 


 

साध्वी प्रज्ञा सच बोल रही हैं या झूठ?

sadhvi pragya singh thakur age during Babri masjid demolition lok sabha elections 2019
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : Social media
लोकसभा चुनाव के लिए 22 अप्रैल को दायर ठाकुर के नामांकन पत्र और शपथ पत्र के अनुसार वह 49 वर्ष की हैं। इसका मतलब है कि वह 1970 में पैदा हुई थीं। 



इसके अलावा, जनवरी 2009 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) द्वारा उनके खिलाफ दायर आरोप पत्र के अनुसार, वह उस साल 38 वर्ष की थीं। 



इसका मतलब यह हुआ कि प्रज्ञा ठाकुर का जन्म 1970 से 1971 के बीच हुआ होगा। इसी तरह 2017 में ठाकुर की जमानत के आदेश में 2016 में उनकी उम्र "करीब 44 साल" होने का उल्लेख है।

2016 में चार्जशीट में बताई गई उम्र के हिसाब से, ठाकुर की उम्र 46 साल होगी। जिससे वह ''करीब 44 साल'' की उम्र के दायरे में आ गईं। 

इस तरह अगर हम इन दो दस्तावेजों के आधार पर  ठाकुर के जन्म वर्ष को 1970 मानें, तो 1992 में वह करीब 22 साल की रही होंगी - जो 4 साल के बच्चे की तुलना में बहुत बड़ी थीं, जैसा कि बहुत लोगों ने उनकी उम्र को लेकर दावा किया।

जब इस दावे की जांच की गई तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बहन उपमा सिंह ने इस बात की पुष्टि कि उनका जन्म 1970 में हुआ था। साध्वी की जन्म तिथि 02/02/1970 है और यह उनकी मार्कशीट और आधार कार्ड पर उल्लिखित है।

बाबरी विध्वंस के दौरान साध्वी की उम्र 4 साल थी- यह बात आई कहां से?

ऑटोबायोग्राफी डॉट टेक (autobiograhy.tech) और ड्रेशेयर डॉट कॉम (dreshare.com) जैसी कुछ वेबसाइटों में प्रज्ञा ठाकुर की जन्म तिथि तारीख 2 अप्रैल 1988 बताई गई है। 

हालांकि, यह पता नहीं लगाया जा सका कि इन वेबसाइटों ने यह तिथि कहां से प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed