फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sadhvi Prachi slams Owaisi and Azam

राजनीति पर बदनुमा दाग हैं ओवैसी व आजम जैसे लोग: साध्वी प्राची

Tue, 26 Apr 2016 05:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 26 Apr 2016 05:13 AM IST
सार

  • साध्वी प्राची ने कहा कि भारतमाता की जय का विरोध करने वाली ताकतें अलगाववाद को दे रही जन्म
  • सांसद अकबरूद्दीन ओवैसी और सपा नेता आजम खां जैसे लोग भारत की राजनीति पर बदनुमा दाग हैं

विज्ञापन
Sadhvi Prachi slams Owaisi and Azam
साध्वी प्राची

विस्तार

भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि भारत माता की जय का विरोध करने वाली ताकतें देश के भीतर अलगाववाद को जन्म दे रही हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में मां भगवती के दर्शन करने पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि आरएसएस संगठन न होकर राष्ट्रवादी विचार धारा है। इसका उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के सांसद अकबरूद्दीन ओवैसी और सपा नेता आजम खां जैसे लोग भारत की राजनीति पर बदनुमा दाग हैं। ऐसे लोग देश विरोधी बयान देकर देश के भीतर अलगाव और आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुफ्तियों द्वारा वंदेमातरम और भारत माता की जय न बोलने के खिलाफ फतवा देकर देश और विश्व में अपनी छवि खराब कर रहे हैं। मुफ्तियों को मुस्लिम समाज में अशिक्षा और गरीबी को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बयान पर साध्वी ने कहा कि भारत को आरएसएस मुक्त कराने की बात करने वाले लोग मुट्ठी भर हैं। ऐसे लोगों को समाज और देश की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed