{"_id":"5bdd8caabdec224291205391","slug":"sadhvi-prachi-says-we-want-foundation-stone-of-ram-mandir-to-be-laid-on-dec-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची बोलीं- अयोध्या में 6 दिसंबर को धूमधाम से करेंगे राम मंदिर का शिलान्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साध्वी प्राची बोलीं- अयोध्या में 6 दिसंबर को धूमधाम से करेंगे राम मंदिर का शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण के लिए नेताओ की बयानबाजी जारी है। इस कड़ी में अब भाजपा नेता साध्वी प्राची ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम जी का मंदिर धूमधाम से बनेगा। इसका शिलान्यास भी हमें 6 दिसंबर को ही करना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंदर हिंदुस्तान के हिंदुओं को बुलाओ और राम मंदिर की घोषणा करो। इसके बाद किसी की जरूरत नहीं है राम मंदिर बन जाएगा। उन्होंने यह बात शनिवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कही।
इससे पूर्व आरएसएस नेता भैया जी जोशी ने संघ की बैठक के बाद कहा कि उन्हें और हिंदू समाज को कोर्ट से राममंदिर के बारे में दिवाली तक अच्छा फैसला आने की उम्मीद थी। लेकिन कोर्ट के द्वारा सुनवाई टालने से हिंदू समाज में निराशा पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को राममंदिर निर्माण के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए। अगर किसी तरीके से बात न बने तो उसे कानून बनाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह कहकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो राममंदिर निर्माण के लिए साल 1992 की तरह दोबारा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनाई होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि दीपावाली आने दीजिये, आपको अच्छी खबर मिलेगी।
इसके बाद तोगड़िया ने कहा कि आज जब उन्हीं की सरकार है तो वे आंदोलन किसके खिलाफ करेंगे और इसकी क्या आवश्यकता है। आरएसएस केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण करने के लिए आदेश क्यों नहीं देता।
विज्ञापन
Ram ji ka mandir banega dhoom dhaam se. 6 Dec ko hi hume shilanyas karna hai. Ayodhya ke andar hindustan ke hinduon ko bulao, Ram Mandir ki ghoshna karo. Kisi ki zarurat nahi. Ram Mandir ban jayega: Sadhvi Prachi at Akhil Bhartiya Sant Samiti at Talkatora Stadium, Delhi pic.twitter.com/1PIn89DjVC
— ANI (@ANI) November 3, 2018विज्ञापन