फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sachin Pandit, who fired on Asaduddin Owaisi, has close links with BJP leaders

असदुद्दीन ओवैसी पर गोली चलाने वाले हमलावर के रहे हैं भाजपा से संबंध!

Fri, 04 Feb 2022 05:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Feb 2022 05:14 PM IST
सार

पुलिस ने सचिन से प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी हासिल की है कि वह सुबह से घर से बाहर था। उसने बताया था कि वह कंपनी के काम से बाहर जा रहा है। सचिन, असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के बयानों से काफी नाराज बताया गया है...

विज्ञापन
Sachin Pandit, who fired on Asaduddin Owaisi, has close links with BJP leaders
सांसद ओवैसी पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार - फोटो : Agency

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गोली चलाने वाले सचिन पंडित के भाजपा नेताओं से नजदीकी संबंध रहे हैं। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। सोशल मीडिया पर सचिन की भाजपा से संबंधित सदस्यता पर्ची भी डाली गई है, जो काफी वायरल हो रही है। हालांकि भाजपा की तरफ से इसकी सदस्यता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं आरोपी सचिन के सांसद महेश शर्मा समेत कई भाजपा नेताओं के साथ उसके फोटो भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
सचिन, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके के दुरई गांव का रहने वाला है। सचिन के पिता निजी कंपनियों में ठेकेदारी का काम करते हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार शाम को अपनी कार से दिल्ली लौट रहे थे। साढ़े पांच बजे जब उनकी गाड़ी पिलखुवा के पास छिजारसी टोल प्लाजा से गुजर रही थी, तो एकाएक दो युवकों ने कार के नीचे की ओर निशाना लगाकर गोली चला दी। हालांकि गोली चलाने वाले एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने पहले आरोपी की मदद से कुछ ही देर में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी सचिन की भाजपा से संबंधित सदस्यता पर्ची
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: आरोपी सचिन की भाजपा से संबंधित सदस्यता पर्ची की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो

शुक्रवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असदुद्दीन ओवैसी को सीआपीएफ जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि वे न तो डरेंगे और न ही सुरक्षा लेंगे। पुलिस ने सचिन से प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी हासिल की है कि वह सुबह से घर से बाहर था। उसने बताया था कि वह कंपनी के काम से बाहर जा रहा है। सचिन, असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के बयानों से काफी नाराज बताया गया है। उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर ओवैसी के भाषणों का वीडियो देखा है। पुलिस ने वह देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है, जिससे ओवैसी की गाड़ी पर हमला किया गया था। वह पिस्तौल कहां से खरीदी गई थी, इसकी जानकारी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed