सबरीमाला मंदिर: सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की पीठ तीन फरवरी को करेगी मामले पर सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की पीठ सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस एस.ए. बोबड़े ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि आगामी तीन फरवरी को नौ जजों की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। यही पीठ मामले की सुनवाई का कार्यक्रम तय करेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट धार्मिक आस्था और महिलाओं के अधिकार को लेकर न्यायिक समीक्षा की गुंजाइश पर भी सुनवाई करेगी।
Sabarimala temple matter: CJI says that a nine-judge Bench of the Supreme Court will, on Feb 3, hear&examine the matter and frame the questions, schedules for the hearing in the case. SC will also hear the scope of judicial review on the point of religious faith & women's rights. pic.twitter.com/AP6za700IP
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 30, 2020
सुप्रीम कोर्ट विभिन्न धर्मों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़े मामले की सुनवाई दस दिन के भीतर पूरी करेगा। इसमें सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश देने का मामला भी शामिल है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह विशुद्ध रूप से कानूनी पहलू से जुड़े सवालों पर ही विचार करेगी और दस दिन के भीतर सुनवाई पूरी करेगी। अगर कोई और समय मांगता है तो नहीं दिया जाएगा।
संविधान पीठ मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश, दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय में महिलाओं का खतना और गैर पारसी व्यक्ति से विवाह वाली पारसी महिलाओं को ‘अज्ञारी’ में पवित्र अग्नि स्थल पर प्रवेश से वंचित करने से संबंधित मुद्दों पर विचार करेगी।