{"_id":"5bf88d0fbdec224149216053","slug":"sabrimala-government-suggest-to-decide-two-days-for-women-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला : सरकार ने महिला श्रद्धालुओं के लिए दो दिन तय करने का दिया सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला : सरकार ने महिला श्रद्धालुओं के लिए दो दिन तय करने का दिया सुझाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Updated Sat, 24 Nov 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला पर छिड़े संग्राम के बीच केरल सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट से कहा कि सभी उम्र की महिला श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए दो अलग दिन तय किए जा सकते हैं। राज्य सरकार का सुझाव उस वक्त आया जब केरल हाईकोर्ट चार महिलाओं की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इन्होंने कोर्ट से सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए सभी उम्र की महिलाओं की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
इस बीच, मुख्यमंत्री पी. विजयन ने केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन के काफिले की कार को रोकने वाले आईपीएस अधिकारी यतीश चंद्रा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता ईमानदार पुलिस अफसर का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, जेल में बंद प्रदेश भाजपा के महासचिव के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) उन्हें सलाखों के पीछे रखने की कोशिश कर रहा है। भाजपा नेता को इस सप्ताह निलक्कल से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन