Kerala: सबरीमाला सोना चोरी मामले में SIT की कार्रवाई तेज, पूर्व TDB सदस्य केपी संकर दास को किया गिरफ्तार
केरल के सबरीमाला मंदिर सोने की चोरी मामले में एसआईटी ने पूर्व टीडीबी सदस्य के पी संकर दास को गिरफ्तार किया। वह निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी दो मामलों में हुई, जिनमें द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल दरवाजों से सोना गायब होने का आरोप शामिल है।
विस्तार
केरल के सबरीमाला मंदिर में सोने के चोरी मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां सोने की चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को पूर्व त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) सदस्य के.पी संकर दास को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी दो मामलों में हुई है, जिनमें कथित तौर पर द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों और श्रीकोविल (मंदिर के गर्भगृह) के दरवाजों से सोना गायब होने का मामला शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, संकर दास की गिरफ्तारी उस समय जब वे एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इसी दौरान एसआईटी की टीम वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें अभी भी अस्पताल में रखा गया है। एसआईटी ने इस मामले में कोल्लम विजिलेंस कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है। न्यायाधीश गुरुवार को अस्पताल में रहकर रिमांड प्रक्रिया पूरी करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Who is New NIA DG: कौन हैं राकेश अग्रवाल? जिनको एनआईए का महानिदेशक बनाया; मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस मामले में संकर दास ग्यारहवें आरोपी
बता दें कि इस गिरफ्तारी से पहले केरल हाईकोर्ट ने एसआईटी से संकर दास को जल्द गिरफ्तार न करने पर सवाल पूछा था। संकर दास इस मामले में ग्यारहवें आरोपी हैं। उनके बेटे एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
इससे पहले पूर्व टीडीबी अध्यक्ष एन वासु और ए पद्मकुमार, और पूर्व बोर्ड सदस्य एन विजयकुमार को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। हाल ही में, सबरीमाला तंत्रि कंदरारु राजीवरु को भी श्रीकोविल के दरवाजों से सोने की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra Civic Polls: 'मतदान से ठीक पहले नियम क्यों बदले गए?' राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
अब तक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
मंगलवार को कोल्लम विजिलेंस कोर्ट ने द्वारपालक मूर्तियों से सोने की चोरी से संबंधित मामले में उनकी गिरफ्तारी की अनुमति दी थी। इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मामले में यह जांच वर्षों से चल रही है, जिसमें कई गंभीर आरोप शामिल है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.