{"_id":"61e94b968a01c100543b9124","slug":"saab-announces-indian-army-contract-for-at4-anti-tank-single-shot-support-weapon-know-its-uses-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदा: स्वीडन की कंपनी से यह खास हथियार खरीदेगी भारतीय सेना, बंकर के अंदर बैठे सैनिक एक फायर में तबाह करेंगे दुश्मनों के टैंक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौदा: स्वीडन की कंपनी से यह खास हथियार खरीदेगी भारतीय सेना, बंकर के अंदर बैठे सैनिक एक फायर में तबाह करेंगे दुश्मनों के टैंक
Thu, 20 Jan 2022 05:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:16 PM IST
सार
साब ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने एक प्रतियोगी कार्यक्रम के जरिए साब के एटी4 को अपनी थल और वायुसेना के लिए चुना है।
विज्ञापन
एटी4 के जरिए सैनिक शहरी इलाकों में भी सैन्य अभियान चला सकते हैं।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना अब स्वीडन की कंपनी साब से एटी4 नाम का एंटी टैंक सिंगल शॉट वेपन खरीदने जा रही है। बताया जाता है कि यह दुनिया का सबसे खतरनाक एंटी टैंक हथियार है, जिसे सैनिक किसी इमारत या बंकर में बैठकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 84 एमएम बोर वाले इस लॉन्चर से दुश्मन के टैंकों को आसानी से तबाह किया जा सकता है।
साब ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने एक प्रतियोगी कार्यक्रम के जरिए साब के एटी4 को अपनी थल और वायुसेना के लिए चुना है। रक्षा उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी ने बताया कि एटी4 के अलग-अलग मॉडल्स को भी खरीद के लिए चुना गया है। एटी4 के यह वर्जन शहरी इलाकों में बंद जगहों से भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। भारतीय सेना को साब से एटी4सीएस एएसटी (AT4CS AST) मॉडल के हथियार भी मिलेंगे, जो कि किसी इमारत को भी गिराने की क्षमता रखते हैं।
एटी4 की एक खास बात यह है कि किसी सैन्य अभियान में सैनिक इसे आसानी से साथ रख सकते हैं। इसका वजन सिर्फ आठ किलो है और इससे 20 से 300 मीटर दूर तक दुश्मन के टैंकों, इमारतों, हेलिकॉप्टर, हथियारबंद गाड़ियों और ठिकानों पर निशाना साधा जा सकता है। मौजूदा समय में एटी4 या एटी4सीएस का इस्तेमाल फ्रांस, लातविया और अमेरिका जैसे देशों में हो रहा है।