{"_id":"5f5128a18ebc3ea3ab790b8d","slug":"s-jaishankar-says-that-india-and-china-need-to-solve-border-issue-in-strategic-boundaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से विवाद पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर, कूटनीतिक दायरे में हल निकालना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन से विवाद पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर, कूटनीतिक दायरे में हल निकालना होगा
Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद से उपजे तनाव को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इसका हल कूटनीतिक दायरे में निकालना होगा। उन्होंने अपनी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा, हकीकत यह है कि सीमा पर जो होता है, उससे भारत-चीन रिश्तों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, 'मेरा पूरा यकीन है कि कूटनीति के दायरे में समाधान निकालना होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के लिए एक समझौते पर पहुंचना महत्वपूर्ण है, यह केवल उनके लिए (भारत और चीन) अहम नहीं है बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी यह मायने रखता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह भारत और चीन के संबंधों का सबसे आसान समय नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने 'द इंडिया वे : स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड' किताब गलवां घाटी में 15 जून को हुए संघर्ष से पहले लिखी थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत और चीन दो ऐसे राज्य हैं जो चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश करने जा रहे हैं। वो भी ऐसे समय में जब अधिकांश अन्य बड़े देश ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों का परिणाम पूरी दुनिया पर पड़ेगा।