फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar said G20 leaders accepted terrorism as a threat to international peace

G20: एस जयशंकर बोले- जी-20 नेताओं ने माना आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा, भोजन-ईंधन पर भी जताई चिंता

Sat, 09 Sep 2023 07:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जी-20 नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की और माना कि यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।

विज्ञापन
S Jaishankar said G20 leaders accepted terrorism as a threat to international peace
एस जयशंकर - फोटो : twitter

विस्तार

देश की राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है और तमाम नेता दुनियाभर के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जी-20 नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की और माना कि यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। साथ ही कहा कि जी-20 ने भारत को विश्व के लिए तैयार करने और विश्व को भारत के लिए तैयार करने में योगदान दिया है। 

विज्ञापन


जी-20 लीडर्स ने घोषणापत्र पर सहमति व्यक्त की
उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन के परिणामों पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जी-20 लीडर्स ने आज जिस घोषणापत्र पर सहमति व्यक्त की है, वह मजबूत टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। यह एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) की प्रगति में तेजी लाने का प्रयास करेगा। 
विज्ञापन


आगे एस जयशंकर ने कहा कि यह हमारे लिए हमारी संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाने का एक अवसर था।  उन्होंने यह भी कहा कि यह देखते हुए कि जी20 भूराजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों को हल करने का मंच नहीं है, नेताओं ने माना कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए इसके महत्वपूर्ण परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकन यूनियन को भारत की अध्यक्षता में जी-20 को स्थायी सदस्यता दी गई
जी-20 पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर बयान में कहा कि हमारे लिए यह संतुष्टि की बात है कि अफ्रीकन यूनियन को आज भारत की अध्यक्षता में जी-20 को स्थायी सदस्यता दी गई। हमारी अध्यक्षता का संदेश 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 में 20 सदस्य देशों नौ आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया।


जी20 नेताओं ने यूक्रेन पर भी की चर्चा
एस जयशंकर ने कहा कि विशेष रूप से जी20 नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध और विशेष रूप से विकासशील और सबसे कम विकासशील देशों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की, जो अभी भी महामारी और आर्थिक व्यवधान से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजन, ईंधन और उर्वरक विशेष चिंता के मुद्दे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed