फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar: 'Only a few people get this honour', says Jaishankar on PM Modi's US visit

S Jaishankar: 'कुछ ही लोगों को यह सम्मान प्राप्त होता है,' पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर बोले जयशंकर

Sat, 17 Jun 2023 11:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Jun 2023 11:47 AM IST
सार

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। भारत के प्रधानमंत्री के व्हाइट हाउस आगमन पर अमेरिकी राष्ट्रपति 21 तोपों की सलामी देंगे।

विज्ञापन
S Jaishankar: 'Only a few people get this honour', says Jaishankar on PM Modi's US visit
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी यात्रा पर आज दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की महत्व को भी बताया। 
विज्ञापन


जयशंकर ने पत्रकारों से कहा- 'पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर जाएंगे। यह राजकीय यात्रा सम्मान की दृष्टि से सर्वोच्च है। कुछ ही लोगों को यह सम्मान प्राप्त होता है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारतीय पीएम अमेरिकी कांग्रेस को दूसरी बार संबोधित करेंगे। इसलिए इसका महत्व बहुत बड़ा है।' 
विज्ञापन


उन्होंने 59 मीटर ऊंचे राजमार्ग पर कहा- 'हम विकास तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। 59 मीटर ऊंचा हाइवे न केवल बदरपुर के लोगों के लिए बल्कि पूरे दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। इसका इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स उस गति को दिखाता है जिस पर देश विकास कर रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। भारत के प्रधानमंत्री के व्हाइट हाउस आगमन पर अमेरिकी राष्ट्रपति 21 तोपों की सलामी देंगे। ऐसा सम्मान पीएम मोदी को पहली बार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed