फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar meets Greek Foreign Minister George Gerapetris discusses IMEC and India-Mediterranean ties

India-Greece: ग्रीस के समकक्ष से विदेश मंत्री जयशंकर की मुलाकात, IMEC और भारत-भूमध्यसागरीय संबंधों पर चर्चा

Fri, 07 Feb 2025 03:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 03:50 AM IST
सार

एस जयशंकर ने कहा कि दिल्ली में ग्रीस के अपने मित्र विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने शिपिंग, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, गतिशीलता, एआई और सांस्कृतिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया और हमारे बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
S Jaishankar meets Greek Foreign Minister George Gerapetris discusses IMEC and India-Mediterranean ties
ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस और एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सांस्कृतिक संबंधों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जॉर्ज 5 से 8 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


दोनों मंत्रियों की बैठक हैदराबाद हाउस में हुई। बैठक के बाद, जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली में ग्रीस के अपने मित्र विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने शिपिंग, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, गतिशीलता, एआई और सांस्कृतिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया और हमारे बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई।' एस जयशंकर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन


यूएनएससी की अस्थायी सदस्यता के लिए ग्रीस को समर्थन देगा भारत
जयशंकर ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि उन्होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) और भारत-भूमध्यसागरीय संपर्क पर भी चर्चा की, जो हमारे संबंधों के अगले चरण का मुख्य केंद्र होगा। जयशंकर ने क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर उनके दृष्टिकोण की सराहना की। साथ ही 2025-26 के लिए यूएनएससी की अस्थायी सदस्यता के लिए ग्रीस को भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमईसी पहल को जी20 शिखर सम्मेलन में अंतिम रूप दिया गया
आईएमईसी एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सऊदी अरब, भारत, अमेरिका और यूरोप के बीच विशाल सड़क, रेलमार्ग और शिपिंग नेटवर्क को मजबूत करना है, ताकि एशिया, मध्य पूर्व और पश्चिम के बीच एकीकरण सुनिश्चित हो सके। आईएमईसी पहल को सितंबर 2023 में दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अंतिम रूप दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed