फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar, Derek Brien Among 11 To Be Elected To Rajya Sabha Unopposed

Rajya Sabha: जयशंकर, डेरेक ब्रायन समेत 11 लोग राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए, कोई विरोधी उम्मीदवार नहीं

Mon, 17 Jul 2023 04:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Jul 2023 04:30 PM IST
सार

सत्तारूढ़ भाजपा को एक सीट का फायदा होने जा रहा है और इसके बाद राज्यसभा में पार्टी के 93 सदस्य हो जाएंगे। लेकिन सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है।

विज्ञापन
S Jaishankar, Derek Brien Among 11 To Be Elected To Rajya Sabha Unopposed
Rajya Sabha - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा के लिए 24 जुलाई को तय कार्यक्रम के मुताबिक मतदान नहीं होगा, क्योंकि इन सीटों पर किसी भी पार्टी ने विरोधी उम्मीदवार नहीं उतारा है। बता दें कि राज्यसभा के लिए पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर 24 जुलाई को मतदान होना तय किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन उन 11 नेताओं में शामिल हैं जिन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ भाजपा को एक सीट का फायदा होने जा रहा है, जिसके बाद राज्यसभा में उसके सदस्यों की संख्या 93 हो जाएगी, लेकिन सरकार के पास बहुमत नहीं है। चुनाव लड़ने के लिए नामांकन वापस लेने की आज (17 जुलाई) आखिरी तारीख थी। तृणमूल कांग्रेस के छह और भाजपा के पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। पश्चिम बंगाल में एक राज्यसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी तृणमूल ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


भाजपा के ये पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
एस. जयशंकर ने गुजरात से उच्च सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज की। इनके अलावा बाबूभाई देसाई और केसरीदेव सिंह झाला गुजरात से निर्विरोध चुने गए। अनंत महाराज पश्चिम बंगाल से बिना किसी चुनौती के जीते। इसी तरह सदानंद शेट तनावडे का गोवा से चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी के ये छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
डेरेक ओ ब्रायन के अलावा निर्विरोध चुने जाने वाले अन्य तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं में सुखेंदु शेखर रॉय, डोला सेन, साकेत गोखले, समीरुल इस्लाम और प्रकाश बारिक शामिल हैं।

 

वहीं, कांग्रेस को राज्यसभा में एक सीट का नुकसान और 30 सदस्यों की संख्या कम होने का अनुमान है। 24 जुलाई के बाद 245 सदस्यीय राज्यसभा में सात सीटें खाली हो जाएंगी। इनमें जम्मू-कश्मीर में चार सीटें, दो मनोनीत और उत्तर प्रदेश से खाली एक सीट शामिल हैं। इस तरह से राज्यसभा में कुल सीटें घटकर 238 रह जाएंगी और बहुमत का आंकड़ा 120 होगा। भाजपा और उसके सहयोगियों को मिलाकर सरकार के पास 105 सदस्य होंगे। भाजपा को पांच नामांकित और दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन मिलना भी तय है। इस प्रकार सरकार के पक्ष में सदस्यों की संख्या 112 होगी, जो बहुमत के आंकड़े से आठ कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed