फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S jaishankar and Pm Narendra Modi Statement Over India Takes Over G-20 Presidency

G-20 Presidency: जी-20 की कमान मिलते ही पीएम मोदी ने बताया एजेंडा, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दिया संदेश

Thu, 01 Dec 2022 02:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Dec 2022 02:33 PM IST
सार

एक दिसंबर यानी आज से  भारत ने औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण कर लिया है। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां भी गई हैं। 

विज्ञापन
S jaishankar and Pm Narendra Modi Statement Over India Takes Over G-20 Presidency
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को जी-20 समिट की अध्यक्षता मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना बयान जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने अपनी G-20 अध्यक्षता शुरू की है। G-20अध्यक्षता 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की थीम से प्रेरित होकर एकता को और बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।  उन्होंने यह भी कहा कि हम जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी जिन सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान आपस में लड़कर नहीं, बल्कि मिलकर निकाला जा सकता है। बता दें कि भारत ने आज G-20 की अध्यक्षता संभाल ली है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पीएम मोदी के बयानों का किया उल्लेख
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के बयानों का हवाला देते हुए लिखा कि जैसा कि हम आज जी20 की अध्यक्षता संभाल रहे हैं, यह एकता की सार्वभौमिक भावना को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। यह प्रकाशित करता है कि हमारी G20 प्राथमिकताओं को न केवल G20 भागीदारों बल्कि ग्लोबल साउथ में हमारे साथी यात्रियों के परामर्श से आकार दिया जाएगा। पीएम मोदी की बातें इस बात को रेखांकित करते हैं कि आज की बड़ी चुनौतियों का समाधान आपस में लड़कर नहीं बल्कि मिलकर काम करके किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का एजेंडा समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्रवाई उन्मुख और निर्णायक होगा।
विज्ञापन


विश्व के सभी नेता को दुनिया के कमजोर वर्गों पर ध्यान देने की जरूरत: एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि G20 दुनिया की वित्तीय,आर्थिक और विकास चुनौतियों को संबोधित करने के लिए समर्पित प्रमुख समूह है। इस कठिन समय में महत्वपूर्ण है कि विश्व के नेता सही मुद्दों पर ध्यान दें जो विशेष रूप से दुनिया के अधिक कमजोर वर्गों को प्रभावित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


G20 की अध्यक्षता हमारी कहानी साझा करने का अवसर प्रदान करती है: जयशंकर
डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि G20 की अध्यक्षता दूसरों के साथ हमारी कहानी साझा करने का अवसर प्रदान करती है, विशेष रूप से उनके साथ जो हमारे कुछ अनुभवों को अपने प्रदर्शन या चुनौतियों पर स्थानांतरित कर सकते हैं।

दशक के अंत तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे: डॉ. एस जयशंकर
डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि दशक के अंत तक हम सबसे अधिक आबादी वाले देश होंगे, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्चस्व वाली दुनिया में 2030 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए हमारे मानव संसाधन महत्वपूर्ण होंगे।  

पीएम मोदी ने किया था लॉन्च
जी20 की अध्यक्षता का एलान होने के बाद पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किया था। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  

40 से अधिक मिशन प्रमुखों ने अंडमान का किया था दौरा
वहीं, एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने से पहले हाल ही में 40 से अधिक मिशन प्रमुखों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने जी20 कार्यक्रम के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा किया था। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सेल्युलर जेल का दौरा किया जहां लेखक और विचारक वीर सावरकर को अंग्रेजों ने कैद कर रखा गया था। 

75 वर्षों की अपनी उपलब्धियों और प्रगति बताएगा भारत
भारत जी-20 में संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, विविधता और 75 वर्षों की अपनी उपलब्धियों और प्रगति को भी पेश करेगा। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार भारत अपनी अध्यक्षता में अगले साल 9 और 10 सितंबर को जी-20 के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पहली तैयारी बैठक 4-7 दिसंबर को उदयपुर में होगी। 

सबसे बड़ा आयोजन बनाने की मुहिम 
मंत्रालय के मुताबिक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। भारत जिस बड़े पैमाने पर सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहा है उतने बड़े पैमाने पर अब तक जी-20 की बैठक नहीं हुई है। चीन में 14 और इंडोनेशिया में 25 शहरों में जी-20 की बैठक आयोजित हुई थीं।

75 विश्वविद्यालयों के युवा बनेंगे सम्मेलन का हिस्सा 
देश के 75 विश्वविद्यालयों के युवाओं को सम्मेलन का हिस्सा बनाने की योजना है। जी-20 से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे जहां लोग फोटो खिंचा सकेंगे। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से देश के नागरिकों को सम्मेलन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। एफएम रेडियो भी प्रचार का माध्यम बनेगा।

दक्षिण एशियाई देशों के हितों और चिंताओं को प्रमुखता : जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान दक्षिणी एशियाई देशों के मौजूदा हितों और चिंताओं को प्रमुखता के साथ दुनिया के सामने रखना चाहेगा।    विदेश मंत्रालय की तरफ से आयोजित ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट के सातवें संस्करण में जयशंकर ने कहा, हमें लगता है कि इन देशों को दरकिनार किया गया है। उन्होंने भू-राजनीतिक और उभरती विश्व व्यवस्था में तकनीक के महत्व को रेखांकित किया।


क्वाड का विकास चार देशों के नेताओं की दूरदर्शिता का नतीजा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्वाड गठबंधन का विकास चारों देशों के नेताओं की रचनात्मकता और दूरदर्शिता का प्रमाण है। जयशंकर ने कहा कि क्वाड बहुत दिलचस्प है क्योंकि अन्य तीन संधि सहयोगी हैं। तीन संधि सहयोगियों के लिए एक गैर-संधि देश के साथ काम करना हमारे लिए एक नया अनुभव है जैसा कि उनके लिए है। हम सभी को बदलना होगा क्योंकि हम साथ चलते हैं। जयशंकर परमाणु अप्रसार संधि का जिक्र कर रहे थे, जिसका भारत हस्ताक्षरकर्ता नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed