{"_id":"67e044e972d43751f5085b5a","slug":"s-african-trust-hands-over-to-india-rare-artefacts-documents-linked-with-mahatma-gandhi-news-in-hindi-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahatma Gandhi: 'हाथ से बुने वस्त्र, मालाएं'; दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सौंपी गांधी जी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahatma Gandhi: 'हाथ से बुने वस्त्र, मालाएं'; दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सौंपी गांधी जी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं
Sun, 23 Mar 2025 10:59 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:59 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को महात्मा गांधी से जुड़ी कुछ दुर्लभ वस्तुएं सौंपी है। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की तरफ से महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुएं और दस्तावेज राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को सौंपे जाने का साक्षी बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
भारत को दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी की कलाकृतियां मिली
- फोटो : ANI
विस्तार
महात्मा गांधी के हाथ से बुने हुए वस्त्र और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज, जो उनके दक्षिण अफ्रीका प्रवास से जुड़े हैं, भारत के राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को सौंपे गए हैं। यह ऐतिहासिक वस्तुएं और दस्तावेज फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट (पीएसटी-जीडीटी) की तरफ से भारत को सौंपे गए हैं। गांधी जी 1893 में एक युवा वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे और 1915 में भारत लौटे। इस दौरान, उन्होंने 1904 में डरबन में फीनिक्स सेटलमेंट की स्थापना की थी।
इन वस्तुओं के सौंपे जाने के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की तरफ से महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुएं और दस्तावेज राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को सौंपे जाने का साक्षी बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। बापू का जीवन और संदेश आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।'
यह भी पढ़ें - Kerala: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बनेंगे केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, के. सुरेंद्रन की लेंगे जगह
विज्ञापन
कौन-कौन सी चीजें सौंपी गईं?
गांधी जी के महत्वपूर्ण दस्तावेज
यह भी पढ़ें - World Tuberculosis Day: 'भारत को टीबी-मुक्त बनाने के लिए मिलकर करें काम', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अपील
गांधी जी और फीनिक्स सेटलमेंट का महत्व
गांधी जी के बेटे मणिलाल गांधी उनके जाने के बाद भी फीनिक्स सेटलमेंट में रहे और इंडियन ओपिनियन अखबार के प्रकाशन का काम जारी रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान इसी ऐतिहासिक स्थान का दौरा किया था। उन्होंने महात्मा गांधी के घर 'सर्वोदय' का भी दौरा किया था और वहां मौजूद वस्तुओं को देखा था। गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट और फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट ने गांधी परिवार से जुड़ी इन ऐतिहासिक वस्तुओं को भारत को सौंपने का निर्णय लिया, जिससे बापू की विरासत को संरक्षित रखा जा सके।

- गांधी जी के हाथ से बुने हुए वस्त्र
- कस्तूरबा गांधी की लाल बॉर्डर वाली साड़ी, ब्लाउज और पेटीकोट
- गांधी जी का लुंगी और एक कपड़े का टुकड़ा
गांधी जी के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- फीनिक्स सेटलमेंट का डीड ट्रांसफर दस्तावेज
- फीनिक्स सेटलमेंट की बैलेंस शीट
- 'इंडियन ओपिनियन' समाचार पत्र के प्रकाशन और वित्तीय दस्तावेज
- 1913 में चार्ल्सटाउन से भेजे गए टेलीग्राम
- मणिलाल गांधी की तरफ से देवदास गांधी को लिखे गए पत्र
- सुशीला गांधी को लिखे गए पत्र
यह भी पढ़ें - World Tuberculosis Day: 'भारत को टीबी-मुक्त बनाने के लिए मिलकर करें काम', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अपील
गांधी जी और फीनिक्स सेटलमेंट का महत्व
गांधी जी के बेटे मणिलाल गांधी उनके जाने के बाद भी फीनिक्स सेटलमेंट में रहे और इंडियन ओपिनियन अखबार के प्रकाशन का काम जारी रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान इसी ऐतिहासिक स्थान का दौरा किया था। उन्होंने महात्मा गांधी के घर 'सर्वोदय' का भी दौरा किया था और वहां मौजूद वस्तुओं को देखा था। गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट और फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट ने गांधी परिवार से जुड़ी इन ऐतिहासिक वस्तुओं को भारत को सौंपने का निर्णय लिया, जिससे बापू की विरासत को संरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन