फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu asks stakeholders to work collectively to make India TB-free, News in hindi

World Tuberculosis Day: 'भारत को टीबी-मुक्त बनाने के लिए मिलकर करें काम', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अपील

Sun, 23 Mar 2025 09:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 09:26 PM IST
सार

World Tuberculosis Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि तपेदिक (टीबी) ने दुनिया भर में लाखों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने सभी हितधारकों से अपील की कि वे मिलकर काम करें ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
President Murmu asks stakeholders to work collectively to make India TB-free, News in hindi
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि टीबी (क्षय रोग) ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने सभी लोगों से मिलकर काम करने की अपील की ताकि भारत को टीबी-मुक्त बनाया जा सके। विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किए गए संयुक्त प्रयासों से देश में टीबी के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - डाटा संरक्षण अधिनियम: जयराम बोले- RTI कानून को नष्ट करती है धारा 44 (3), सरकार से धारा खत्म करने का किया आग्रह
विज्ञापन


सभी हितधारक मिलकर काम करें- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'मैं सभी हितधारकों और लोगों से अपील करती हूं कि वे मिलकर काम करें और भारत को टीबी-मुक्त बनाएं।' राष्ट्रपति ने टीबी को एक राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि यह बीमारी न केवल सेहत पर असर डालती है बल्कि लोगों के जीवन और आजीविका को भी प्रभावित करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'पूरी दुनिया को एकजुट होकर काम करना होगा'
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल के विश्व क्षय रोग दिवस की थीम 'हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं: संकल्प लें, निवेश करें और पूरा करें' इस बात को दर्शाती है कि टीबी को खत्म करने के लिए पूरी दुनिया को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और जागरूकता अभियानों के कारण भारत में टीबी के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार', सीएम फडणवीस का बयान

टीबी उन्मूलन के लिए क्या जरूरी?
  • समय पर टीबी की जांच और इलाज कराएं।
  • दवा का पूरा कोर्स करें ताकि टीबी दोबारा न हो।
  • आसपास के लोगों को जागरूक करें और सही जानकारी दें।
  • पौष्टिक आहार लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

भारत सरकार भी 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में कई योजनाएं और स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed