फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian Nina Kutina in Gokarna Karnataka partner Dror wish shared custody two daughters FRO know hindi story

कपल अलग हुआ, दांव पर बचपन: भारत में रूसी महिला... बेटियां 6 और 4 साल की; इस्राइली पिता बोला- कस्टडी दोनों को..

Fri, 18 Jul 2025 04:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 04:41 AM IST
सार

कर्नाटक के गोकर्ण में गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना और उनकी बेटियों की कहानी अब एक भावनात्मक मोड़ पर है। नीना के इस्राइली पार्टनर ड्रोर गोल्डस्टीन ने कहा है कि वे बेटियों से अलग नहीं होना चाहते, बल्कि उनके पास रहकर उन्हें प्यार, शिक्षा और एक सुरक्षित जीवन देना चाहते हैं। इसके साथ ही ड्रोर ने ये भी कहा कि जहां भी वे होंगी, मैं उनके पास रहने को तैयार हूं।

विज्ञापन
Russian Nina Kutina in Gokarna Karnataka partner Dror wish shared custody two daughters FRO know hindi story
रूसी महिला नीना कुटिना के पार्टनर ड्रोर गोल्डस्टीन - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के गोकर्ण के पास एक गुफा में रह रही रूस की नागरिक नीना कुटीना और उनकी दो बेटियों की कहानी सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। नीना अपने बच्चों के साथ कई महीनों से एक सुनसान गुफा में रह रही थीं। वहीं, अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब नीना कुटीना के पार्टनर ड्रोर गोल्डस्टीन ने सामने आकर कहा है कि वह अपनी बेटियों के करीब रहना चाहते हैं और उनकी अच्छी परवरिश और शिक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस्राइली नागरिक बताए जाने वाले ड्रोर हाल ही में बंगलूरू से करीब तीन घंटे का सफर तय करके कर्नाटक के तुमकुरु आए। वह यहां विदेशी नागरिक केंद्र पहुंचे ताकि अपनी बेटियों से मिल सकें। लेकिन उन्हें वहां यह कहकर रोक दिया गया कि बिना विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) की लिखित अनुमति के वह बच्चों से नहीं मिल सकते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: 'मैं चाहता हूं वो रूस न जाएं...', गोकर्ण की गुफा से मिली रूसी महिला का पूर्व पति आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

गुफा में रह रही थी मां और बेटियां
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ड्रोर ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि नीना और उनकी बेटियां किसी गुफा में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि वो गोकर्ण में हैं, लेकिन गुफा में रह रही हैं, इसका अंदाज़ा नहीं था। हमारी आखिरी मुलाकात गोकर्ण के मुख्य बीच पर हुई थी। मैं कुछ दिन वहां था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारत मार्च 2025 में छोड़ा था और उसके बाद कुछ बार नीना से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में आया कि उसका वीज़ा कुछ महीने पहले खत्म हो गया था, लेकिन मैं उसकी मदद नहीं कर पाया। 

Russian Nina Kutina in Gokarna Karnataka partner Dror wish shared custody two daughters FRO know hindi story
रूसी महिला कुटिना - फोटो : एक्स/पुलिस अधीक्षक, उत्तर कन्नड़ जिला, करवार
बेटियों के करीब रहना चाहते हैं ड्रोर
ड्रोर ने साफ किया कि उनका इरादा बच्चों को मां से अलग करने का नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटियां अपनी मां के बहुत करीब हैं। मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि मैं उनके करीब रहूं और हम दोनों मिलकर उनकी अच्छी परवरिश करें। इसके साथ ही भावुक होते हुए ड्रोर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, वे स्वस्थ रहें और खुश रहें। मैं जहां भी वे रहेंगी, वहां जाने को तैयार हूं। 

ये भी पढ़ें:- Congress: पवन खेड़ा बोले- पटना के अस्पताल में हत्या पर ADG का बयान शर्मनाक; बिहार सरकार की मानसिकता पर भी हमला

एफआरओ के चलते अपनी बेटियों के नहीं मिल पाएं ड्रोर
बातचीत में ड्रोर ने बताया कि मैं बंगलूरू से सुबह चला और तुमकुरु के इस ऑफिस में पहुंचा। जब मैंने अधिकारियों से मिलने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि मैनेजर के आने के बाद ही बात होगी। एक घंटे बाद मैनेजर आईं और उन्होंने कहा कि मुझे FRO से अनुमति पत्र लाना होगा।

प्रशासन की ओर से कार्रवाई
गौरतलब है कि मामले में बताया जा रहा है कि नीना का वीजा समाप्त हो चुका है, और इस वजह से उनके ठहरने को लेकर प्रशासन ने उन्हें तुमकुरु लाया है। ऐसे में अब मामले की जांच विदेशी नागरिक मामलों से जुड़ी एजेंसियां कर रही हैं। वहीं, बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए सरकार और बाल कल्याण विभाग ने भी स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed