फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka: 'मैं चाहता हूं वो रूस न जाएं...', गोकर्ण की गुफा से मिली रूसी महिला का पूर्व पति आया सामने

Wed, 16 Jul 2025 06:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Jul 2025 06:03 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के गोकर्ण में गुफा से मिली रूसी महिला नीना कुटिना के पूर्व पति सामने आए हैं। उन्होंने बेटियों की कस्टडी की मांग की है। वह चाहते हैं कि उनकी बेटियां भारत में ही रहें। पूर्व पति ने कहा कि वह अपनी बेटियों के पिता बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Karnataka: Ex-husband seeks shared custody after Russian woman, kids found living in Gokarna cave
रूसी महिला कुटिना - फोटो : एएनआई (फाइल)
कर्नाटक के गोकर्ण में जंगल में एक गुफा में अपनी दो बेटियों के साथ रहने वाली रूसी महिला नीना कुटिना अभी पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच, उनके पूर्व पति ड्रोर गोल्डस्टीन ने बुधवार को उनकी बेटियों की हिरासत (कस्टडी) की मांग की। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटियों के पिता बनना चाहते हैं। गोल्डस्टीन इस्राइली नागरिक हैं। 
Karnataka: Ex-husband seeks shared custody after Russian woman, kids found living in Gokarna cave
रूसी महिला कुटिना - फोटो : एक्स/पुलिस अधीक्षक, उत्तर कन्नड़ जिला, करवार
गोल्डस्टीन ने कहा, मैं बस अपनी बेटियों को हफ्ते में कुछ बार देखना चाहता हूं और उनकी देखभाल करना चाहता हूं। मेरी चिंता यह है कि अगर वे अभी रूस चली गईं, तो उनसे संपर्क रखना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, मैं चाहता हूं कि वे भारत में ही रहें। उन्होंने कहा कि वह साल में करीब छह महीने गोवा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से कुटिना से अलग रह रहे थे और जब वह अपनी बेटियों को लेकर कुछ महीने पहले गोवा छोड़ गईं तो उनका उनसे संपर्क टूट गया।

ये भी पढ़ें: गुजरात में नर्मदा की नहरों पर बने पांच 'खतरनाक' पुलों को बंद किया गया, चार पर रुकी गई भारी वाहनों की आवाजाही
Karnataka: Ex-husband seeks shared custody after Russian woman, kids found living in Gokarna cave
रूसी महिला कुटिना - फोटो : एक्स/पुलिस अधीक्षक, उत्तर कन्नड़ जिला, करवार
कुटिया ने मुझे बेटियों के साथ नहीं रहने दिया: पूर्व पति
उन्होंने कहा, मैंने उन्हें गोकर्ण के एक बीच पर खोज लिया था, लेकिन कुटिना ने मुझे मेरी बेटियों के साथ रहने नहीं दिया क्योंकि मैं अब उनके साथ नहीं रहता। गोल्डस्टीन ने बताया कि उन्होंने कुटिना से 2017 के आसपास गोवा में मुलाकात की थी और वे दोनों भारत और यूक्रेन के बीच घूमते रहते थे, जब तक वह अलग नहीं हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार वे मार्च में भारत छोड़कर गए थे और युद्ध के कारण वे इससे पहले नहीं आ सके। उन्होंने कहा, जब मुझे खबर मिली, तो मैंने तुरंत बंगलूरू के लिए फ्लाइट बुक की ताकि उनसे मिलने की कोशिश कर सकूं। उन्होंने कहा कि कुटिना बच्चों को अकेले ही पालना चाहती हैं। गोल्डस्टीन ने दावा किया, उन्होंने शुरुआत में ही मुझसे कहा था कि अगर मैं उनके साथ एक ही घर में नहीं रहता तो मुझे उनसे संपर्क नहीं रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka: Ex-husband seeks shared custody after Russian woman, kids found living in Gokarna cave
अपनी बेटियों के साथ कुटिना - फोटो : एक्स/पुलिस अधीक्षक, उत्तर कन्नड़ जिला, करवार
गोवा छोड़कर गईं कुटिना तो दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
कुछ महीने पहले जब वे गोवा छोड़कर गए, तो गोल्डस्टीन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, लेकिन अब मैं साझा कस्टडी के लिए प्रयास करना चाहता हूं।  गोल्डस्टीन ने बताया कि उन्होंने पहली बेटी के जन्म से ही कुटिना का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, मैं हर महीने उन्हें पैसे देता हूं और फिर यहां भारत में छह महीने उनके साथ बिताने आता हूं, क्योंकि बाकी छह महीने मेरे अन्य काम होते हैं। साथ ही मेरा वीजा भी केवल छह महीने का है। 

ये भी पढ़ें: 'जो शब्दे मैंने कहे नहीं..' राज ठाकरे ने उद्धव गुट के साथ गठबंधन को लेकर बयान देने से किया इनकार
विज्ञापन
Karnataka: Ex-husband seeks shared custody after Russian woman, kids found living in Gokarna cave
अपनी बेटियों के साथ कुटिना - फोटो : एक्स/पुलिस अधीक्षक, उत्तर कन्नड़ जिला, करवार
गोकर्ण की गुफा में बेटियों के साथ मिली थीं कुटिना
गोल्डस्टीन ने बताया कि उनकी छोटी बेटी भारत में पैदा हुई है और कुटिना भारत में करीब पांच साल से रह रही हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि मैं समझता हूं, उनकी बेटी (अमा) भारत की नागरिक है और उसे निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए। कुटिना के साथ उनकी बेटियां प्रेमा (6 वर्षीय) और अमा (4 वर्षीय) 11 जुलाई को कुमटा तालुक के रामतीर्थ पहाड़ियों की एक एकांत गुफा में मिलीं। वे गोकर्ण की एक गुफा में रह रही थीं, जिसे इलाके में आए भूस्खलन के बाद पुलिस के नियमित निरीक्षण के दौरान पाया गया। 

संबंधित वीडियो-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed