फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine War Rahul Gandhi inflation in india Narendra Modi Congress Latest Update 

कांग्रेस के निशाने पर केंद्र: राहुल बोले- छात्रों की वापसी और महंगाई को लेकर केंद्र के पास कोई योजना नहीं

Mon, 07 Mar 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 10:39 PM IST
सार

कांग्रेस ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस ने कहा, केंद्र सरकार प्रचार के बजाय छात्रों को यूक्रेन से वापस लाने पर ध्यान दे।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Rahul Gandhi inflation in india Narendra Modi Congress Latest Update 
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी, बेरोजगारी, महंगाई और रुपये की गिरावट को लेकर केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है। मोदी सरकार का मतलब सिर्फ पीआर है। राहुल ने ट्वीट किया, रुपया अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर है, रिकॉर्ड बेरोजगारी और महंगाई है, यूक्रेन में छात्र फंसे हुए हैं, चीन हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर भारत सरकार के पास कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, रुपया जीवन भर के निचले स्तर पर आ गया, अमेरिकी डालर की तुलना में 76.96 रुपये तक गिर गया। जब यूपीए सत्ता में थी, तब पीएम मोदी चिंतित थे कि रुपया आईसीयू में है। अब उनकी चिंता कहां है जब रुपया वेंटिलेटर पर है और ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है।
विज्ञापन


प्रचार के बजाय छात्रों को वापस लाने पर ध्यान दे सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस ने कहा, केंद्र सरकार प्रचार के बजाय छात्रों को यूक्रेन से वापस लाने पर ध्यान दे। एक बयान में कांग्रेस ने कहा, यूक्रेन में शत्रुतापूर्ण हालात तुरंत समाप्त हों और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मानवीय गलियारे बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है, इससे पहले भी खाड़ी युद्ध, लेबनान और लीबिया से बड़े पैमाने पर भारतीयों को निकाला गया था। बयान में कहा गया, यूक्रेन में सैन्य टकराव, जन हानि, बड़े पैमाने पर हो रहे विनाश और नागरिकों के पलायन के हालात अस्वीकार्य हैं। वहां फंसे हजारों भारतीयों को लेकर कांग्रेस बेहद चिंतित है।


कांग्रेस का कहना है कि रूस, यूक्रेन और नाटो को मिलकर सभी मसलों पर बात करनी चाहिए और टकराव खत्म करना चाहिए। सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने कहा, देरी की वजह से ही वहां छात्र युद्ध में फंसे हैं। यह सरकार का दायित्व है, वह भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए तमाम प्रयास करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed