फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia said Western sanctions will not impact supply of S-400 missile systems to India

S-400 Missile Systems: रूस ने कहा- पश्चिमी प्रतिबंधों का भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर

Thu, 03 Mar 2022 03:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Mar 2022 03:08 AM IST
सार

रूस के नामित राजदूत डेनिस अलीपोव ने राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए एक द्विपक्षीय तंत्र का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एस-400 सौदे के संबंध में हम आश्वस्त कर दें कि इस पर किसी भी तरीके से असर नहीं पड़ेगा। यह 100 फीसदी निश्चित है।

विज्ञापन
Russia said Western sanctions will not impact supply of S-400 missile systems to India
भारत में रूस के नामित राजदूत डेनिस अलीपोव। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य हमले के बाद पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं इन प्रतिबंधों से रूस द्वारा भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस प्रणाली की आपूर्ति को लेकर मंडरा रहे खतरों के बीच रूस ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति पर पश्चिमी देशों द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

रूस ने बुधवार को कहा कि भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस प्रणाली की आपूर्ति पर पश्चिमी देशों द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों से कोई असर नहीं पड़ेगा। एक मीडिया ब्रीफिंग में रूस के नामित राजदूत डेनिस अलीपोव ने राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए एक द्विपक्षीय तंत्र का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एस-400 सौदे के संबंध में हम आश्वस्त कर दें कि इस पर किसी भी तरीके से असर नहीं पड़ेगा। यह 100 फीसदी निश्चित है। अलीपोव ने कहा कि जहां तक संपूर्ण व्यापार और आर्थिक सहयोग का संबंध है, तो हम देखेंगे कि जो कठोर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, उनका आखिरकार क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्तूबर 2018 में ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भारत ने रूस के साथ यह रक्षा सौदा किया था, जबकि ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अनुबंध के साथ आगे बढ़ने पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू किया जा सकता है। भारत ने एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की पांच इकाइयों को खरीदने के लिए रूस के साथ पांच अरब अमरीकी डालर के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। रूस ने मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति पहले ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विपक्षीय व्यापार पर प्रतिबंधों के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर अलीपोव ने कहा कि यह हद तक ‘भारतीय साझेदारों’’ के भागीदारी जारी रखने की तत्परता पर निर्भर करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पश्चिमी प्रतिबंधों और यूक्रेन में संघर्ष का भारत को अहम रक्षा उपकरण की आपूर्ति करने पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, "हमारे पास राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए द्विपक्षीय तंत्र और साधन हैं। बहुत कुछ भारतीय भागीदारों की व्यापार को जारी रखने की तत्परता पर निर्भर करेगा क्योंकि उनमें से कुछ अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में अपने जोखिम के संबंध में अधिक सतर्क हैं।" 

इस सवाल के जवाब में कि क्या पश्चिमी प्रतिबंधों और यूक्रेन में संघर्ष से भारत को प्रमुख रक्षा उपकरणों की आपूर्ति प्रभावित होगी, अलीपोव ने कहा कि प्रतिबंधों के प्रभाव को दूर करने के लिए तंत्र मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रूस हमेशा राख से उठा है। यह एक बार फिर से उठेगा। इसमें कोई शक नहीं है। हमने अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर है और मुझे विश्वास है कि हम उस दबाव का सामना करेंगे जो हम अनुभव कर रहे हैं या भविष्य में अनुभव करेंगे।" उन्होंने कहा, "जहां तक रक्षा में द्विपक्षीय व्यापार का संबंध है, तो हमारे पास पश्चिमी तंत्र से स्वतंत्र सहयोग और लेनदेन का तंत्र है।"

अमेरिका मखमली दस्तानों वाला तानाशाह : अलीपोव

भारत में रूस के नामित राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि अमेरिका मखमली दस्तानों में तानाशाह है, जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता की आड़ में अपने वैश्विक वर्चस्व की आकांक्षा रखता है।

  • अलीपोव ने कहा, अमेरिका परामर्श भागीदारों व सहयोगियों के बहाने वैश्विक व्यवस्था गढ़ता है। जो देश अमेरिका का भागीदार बनना बंद कर देते हैं, वे उसके दुश्मन हो जाते हैं। उसका रवैया मखमली दस्ताने पहने तानाशाह जैसा है।
  • अलीपोव ने कहा, रूस पर जंग छेड़ने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि यूक्रेन में आठ साल से युद्ध चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, यूक्रेनी सेना वर्षों से डोनबास के आवासीय क्षेत्रों में गोलाबारी कर रहे हैं।

नवीन की मौत की जांच कराएगा रूस

अलीपोव ने कहा, हम भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत की जांच कराएंगे। नवीन की खारकीव पर भारी बमबारी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने रूस और यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है।

भारत का शुक्रिया...भारतीयों को निकालने में देंगे पूरी मदद
अलीपोव ने मौजूदा संघर्ष में निष्पक्ष व तटस्थ स्थिति रखने के लिए भारत को धन्यवाद और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा, हम भारत के रणनीतिक सहयोगी हैं। रूस संयुक्त राष्ट्र में संतुलित स्थिति के लिए भारत का आभारी है। भारत इस संकट की गहराई समझता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed