फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia reaffirms support to India's bid to become permanent member of UNSC

UNSC: सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में रूस, कहा- निष्पक्षता के लिए विस्तार की जरूरत

Sat, 21 Dec 2024 06:39 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 21 Dec 2024 06:39 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि परामर्श बैठक में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक विकास और यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) से संबंधित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में रूस ने कहा, निष्पक्ष विश्व व्यवस्था के लिए सुरक्षा परिषद में विस्तार की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Russia reaffirms support to India's bid to become permanent member of UNSC
भारत और रूस प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FERRPIC

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से संबंधित मुद्दों पर मास्को में आयोजित छठे दौर की परामर्श के बैठक में रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
विज्ञापन


शनिवार को विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि परामर्श बैठक में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक विकास और यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) से संबंधित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में रूस ने कहा, निष्पक्ष विश्व व्यवस्था के लिए सुरक्षा परिषद में विस्तार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों पक्ष ने आतंकवाद के खिलाफ13वें भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक में सीमा पार आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। 19 और 20 दिसंबर को मास्को में आयोजित इस बैठक में दोनों पक्षों ने वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर मौजूदा आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने आतंकवाद विरोधी (सीटी) सहयोग और संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परामर्श पर जेडब्ल्यूजी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। रूसी पक्ष का नेतृत्व रूसी संघ के विदेश मामलों के उप मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने किया। दोनों पक्षों के संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठकों में भाग लिया। लाल ने रूसी उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन के साथ भी बैठक की और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों, विशेष रूप से यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed