फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Pakistan military deal sparks political uproar in India Congress questions PM Modi diplomacy

Politics: रूस-पाकिस्तान के सैन्य सौदे पर भारत में सियासी बवाल, कांग्रेस ने पीएम मोदी की कूटनीति पर उठाए सवाल

Sat, 04 Oct 2025 06:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने रूस द्वारा पाकिस्तान को JF-17 फाइटर जेट्स के इंजन देने पर मोदी सरकार से जवाब मांगा है। जयराम रमेश ने इसे पीएम मोदी की छवि-आधारित कूटनीति की विफलता बताया और कहा कि भारत की अपीलों के बावजूद डील आगे बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि रूस से हथियार खरीदते हुए भी पाकिस्तान को सैन्य मदद मिलना सवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन
Russia Pakistan military deal sparks political uproar in India Congress questions PM Modi diplomacy
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और पाकिस्तान के बीच सैन्य सौदे को लेकर अब भारत में राजनातिक गर्माहट तेज हो गई है। कारण है कि कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मोदी सरकार से इस मामले में तीखे सवाल पूछे हैं। पार्टी ने कहा कि कभी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार रहा रूस अब पाकिस्तान को क्यों सैन्य मदद दे रहा है। कांग्रेस ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत छवि आधारित कूटनीति की विफलता बताया है।

विज्ञापन

मामले में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि रूस ने भारत की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान के लिए चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल होने वाले एडवांस इंजन RD-93MA की सप्लाई जारी रखी है। उन्होंने कहा कि यह वही विमान हैं जिनका इस्तेमाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के खिलाफ किया गया था।

विज्ञापन

रमेश ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता रमेश ने आरोप लगाया कि जून में विदेश मंत्री एस जयशंकर के हस्तक्षेप के बावजूद यह डील आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब भारत रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद रहा है और Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स पर बातचीत कर रहा है, तब रूस का पाकिस्तान को हथियार देना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति केवल इवेंट और फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई है, जिससे भारत को असल फायदे नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान हुआ पूरा; पीएम मोदी ने सराहा; बोले: यह जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण

पीएम मोदी के वैश्चिक नीति पर उठाए सवाल
इसके साथ ही रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि भारत अब तक पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर, जिन्होंने हाल ही में सांप्रदायिक भड़काऊ बयान दिए, उन्हें ट्रंप जैसे नेताओं का समर्थन मिल रहा है और रूस हथियार दे रहा है। वहीं चीन भी पाकिस्तान के साथ पूरी तरह खड़ा है। मामले में कांग्रेस ने सरकार से साफ-साफ जवाब मांगा है कि भारत के पुराने भरोसेमंद साथी रूस ने ऐसा रुख क्यों अपनाया है, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें:- Karur Stampede: भगदड़ मामले में जांच तेज, पुलिस ने एंबुलेंस चालकों से की पूछताछ; 41 लोगों की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed