{"_id":"68e10df23911888ccb01aca2","slug":"ambulance-drivers-questioned-stampede-actor-vijay-s-rally-karur-tamilnadu-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karur Stampede: भगदड़ मामले में जांच तेज, पुलिस ने एंबुलेंस चालकों से की पूछताछ; 41 लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karur Stampede: भगदड़ मामले में जांच तेज, पुलिस ने एंबुलेंस चालकों से की पूछताछ; 41 लोगों की हुई थी मौत
Sat, 04 Oct 2025 05:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:37 PM IST
सार
Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने उस समय ड्यूटी पर तैनात एंबुलेंस चालकों से पूछताछ की है। भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
करूर भगदड़ (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के मामले में शनिवार को पुलिस ने उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात एंबुलेंस चालकों से पूछताछ की। अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख विजय की रैली में 27 सितंबर को भगदड़ मची थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
करूर शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करूर के वेलुसम्यपुरम में हुए इस हादसे के समय वहां मौजूद पांच से छह छह चालक जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए। अधिकारी ने 'पीटीआई' को बताया कि सरकारी और निजी दोनों तरह की एंबुलेंस के चालकों से पूछताछ की गई, जो करूर और आस-पास के जिलों से थे।
ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को बताया कमजोर नेता, बोले- भाजपा सरकार भ्रष्टाचार रोकने में रही नाकाम
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस चालकों से ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने यह जानकारी मांगी कि चालकों को किसने बुलाया था, सरकारी और निजी अस्पताली से कितनी कॉल आईं और कितनी एंबुलेंस सेवा में लगाई गईं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) डेविडसन देवसिरवत्थम ने 28 सितंबर को को पत्रकारों से कहा था कि टीवी की ओर से उपलब्ध कराई गई पांच एंबुलेंस पुलिस निवास के पास खड़ी थीं। उन्होंने बताया, घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय थाना को माइक्रोफोन के जरिए सूचित किया और अमरावती अस्पताल से करीब दस एंबुलेंस सेवा में लगाई गईं। यह एक खास बिंदु है।
दक्षिणपंथी यूट्यूबर गिरफ्तार, बाद में रिहा
तमिलनाडु की साइबर अपराध पुलिस ने करूर भगदड़ से संबंधित कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मशहूर दक्षिणपंथी यूट्यूबर मरिधास को गिरफ्तार कर लिया। मरिधास को उनके आवास से हिरासत में लेने के बाद घटना से संबंधित सोशल मीडिया पर पोस्ट के बारे में पूछताछ की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में यूट्यूबर को आगे की पूछताछ के लिए फिर से पेश होने के निर्देश के साथ रिहा कर दिया गया। बाद में मरिधास ने अपने बयानों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने भगदड़ के बारे में कोई झूठा दावा नहीं किया था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अभिनेता विजय के खिलाफ द्रमुक सरकार की कार्रवाई अन्याय से प्रेरित थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन