फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rural Development Ministry aims to sanction 10 lakh houses under PMAY-G in January

PMAY-G: 10 लाख घरों को मंजूरी देगा ग्रामीण विकास मंत्रालय, शिवराज बोले- गरीबी मुक्त गांव PM मोदी का संकल्प

Thu, 02 Jan 2025 12:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 12:24 AM IST
सार

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी मुक्त गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। आज नए साल के पहले दिन हमने कुछ लक्ष्य तय किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

विज्ञापन
Rural Development Ministry aims to sanction 10 lakh houses under PMAY-G in January
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह जनवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 10 लाख घरों को मंजूरी देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह कार्य 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के तहत किया जाएगा। महीने के लिए कार्य योजना तय करने के लिए मंत्रालय की एक बैठक में ये निर्णय लिए गए।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए योजनाओं को समय पर लागू करने पर ध्यान देगा। इसके लिए वे हर महीने लक्ष्य तय होंगे। 
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी मुक्त गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। आज नए साल के पहले दिन हमने कुछ लक्ष्य तय किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। हमारा प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ सभी को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से मिले। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को समय पर लागू करके गरीबी मुक्त गांव बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को जारी की जाएगी पहली किस्त
बयान में आगे कहा गया है कि जनवरी 2025 में, मंत्रालय 2024-25 के लिए निर्धारित 10 लाख घरों को मंजूरी देने पर जोर देगा और लाभार्थियों को पहली किस्त भी जारी की जाएगी। चौहान ने अधिकारियों को अगले महीने के भीतर इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करने के लिए कहा।

2029 तक दो करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य
इस योजना को अगस्त में अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया गया था, जिसमें 2024 से 2029 तक दो करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना की पात्रता नियमों में बदलाव किया गया है ताकि अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा, 2024-25 के लिए बजट बढ़ाकर 54,500 करोड़ रुपये किया गया है। 


जून से दिसंबर तक 4.19 लाख घरों का निर्माण पूरा
बयान में बताया गया है कि 2024-25 में 42 लाख घरों के लक्ष्य के मुकाबले 31.65 लाख घरों को मंजूरी दी गई है, और पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत 4.19 लाख घरों का निर्माण जून से दिसंबर तक पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed