{"_id":"5f685f02c2e799319f0465c5","slug":"rupa-ganguly-sits-at-parliament-premises-and-protesting-against-harassment-with-woman-in-film-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामला : संसद परिसर में धरने पर बैठीं रुपा गांगुली, अनुराग कश्यप पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यौन शोषण मामला : संसद परिसर में धरने पर बैठीं रुपा गांगुली, अनुराग कश्यप पर कार्रवाई की मांग
Mon, 21 Sep 2020 01:41 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
संसद परिसर में धरने पर बैठीं बीजेपी सांसद रुपा गांगुली
- फोटो : ANI
बॉलीवुड में महिलाओं के साथ यौन शोषण का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी से सांसद रुपा गांगुली आज संसद परिसर में धरने पर बैठ गईं। उनके हाथ में तीन बैनर दिखाई दिए, जिस पर लिखा था कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितनी लड़कियों की इज्जत लूटेगा?
विज्ञापन
रुपा गांगुली हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले बीजेपी सांसद रवि किशन ने संसद में महिलाओं के शोषण का मसला उठाया था। महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं रुपा गांगुली ने संसद परिसर में कहा कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों को मारता है, उन्हें मादक पदार्थों की लत लगाई जाती है और महिलाओं का अपमान किया जाता है।
विज्ञापन
Delhi: Bharatiya Janata Party (BJP) MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises; says, "Mumbai film industry kills people, makes them drug addict, and keep insulting woman, but nobody is doing anything. Mumbai Police remains silent." pic.twitter.com/2GmaSRefdw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 21, 2020
रुपा गांगुली ने कहा कि इन सभी मामलों पर कोई भी कुछ नही कर रहा है, मुंबई पुलिस पूरी तरह से शांत है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था कि हमारे देश में बेटियां माता दुर्गा देवा और गौ माता की तरह पूजी जाती हैं।
रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड सहित कई ऐसे क्षेत्र है जहां कुछ लोग कामयाबी का दावा कर सौदेबाजी पर उतारू हो जाते हैं। हालांकि रवि किशन ने अनुराग कश्यप का नाम नहीं लिया और ना ही अभिनेत्री पायल घोष का। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने किस पर वार किया है।
रवि किशन ने ऐसे कानून की मांग की है जिससे महिलाओं और लड़कियों पर अनुचित दबाव बनाने वाले लोगों में डर की स्थिति बने। रवि किशन ने एलान किया कि बॉलीवुड में दशकों से कास्टिंग काउच की खबरें आती रही हैं और वो इस बार इस संवेदनशील मामले को संसद में उठाएंगे।