फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rupa Ganguly detained before reaching Basirhat, police also stopped the leaders of other parties

बशीरहाट पहुंचने से पहले रूपा गांगुली हिरासत में, पुलिस ने अन्य पार्टियों के नेताओं को भी रोका

Fri, 07 Jul 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Rupa Ganguly detained before reaching Basirhat, police also stopped the leaders of other parties
बशीरहाट

बशीरहाट में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भड़की हिंसा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक हिंसा का असर दिख रहा है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का आरोप है कि दो समुदायों से जुड़े असामाजिक तत्व इस हिंसा को बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं रूपा गांगली की अगुवाई में बशीरहाट जा रहे बीजेपी के राज्य स्तरीय डेलिगेशन को पुलिस ने माइकल नगर में हिरासत में ले लिया। पुलिस किसी भी पार्टी के नेताओं को बशीरघाट नहीं जाने दे रही। कांग्रेस डेलिगेशन को भी पुलिस ने बारासात जिले में रोक लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

द टेलिग्राफ का कहना है बशीरहाट में गुरुवार को हिंसा उस समय भड़की जब तृणमूल विधायक दिपेंदू बिसवास के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि दिपेंदू बिसवास ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया।

वहीं सूत्रों का कहना है कि भीड़ ने बिसवास के घर पर हमला किया है। जिसके बाद विधायक दिपेंदु को इलाके को छोड़ने का आदेश दिया है। दिपेंदु के हस्तक्षेप से पार्टी नाराज है।  

गौरतलब है कि बार्सीलोना से लौटे पूर्व फुटबॉलर और विधायक दिपेंदु बिसवास पुलिस स्टेशन गए थे। जिसके बाद पुलिस ने धोपापारा, खापरा और गोदवोंपाड़ा में रेेड मारी थी। पुलिस ने इस छापेमारी में एक ही समुदाय के 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों ने हिंसा भड़काने का काम किया था। जिसके बाद उनके समुदाय के लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। 


गौरतलब है कि 3 जुलाई को बशीरहाट में तब हिंसा भड़की थी जब एक नाबालिक लड़के ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। जबकि पुलिस हिरासत में किशोर ने कहा कि उसने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया। बंगाल हिंसा में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed