फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus over putting Savarkar portrait in Karnataka Assembly

Savarkar Portrait: कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाने पर बवाल, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

Mon, 19 Dec 2022 11:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 11:17 AM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले उठाना चाहते थे, इसलिए वे ये तस्वीर लेकर आ गए और विवाद खड़ा कर दिया। उनका विकास का कोई एजेंडा नहीं है। 

विज्ञापन
Ruckus over putting Savarkar portrait in Karnataka Assembly
कर्नाटक विधानसभा में लगी सावरकर की तस्वीर को लेकर विपक्ष का हंगामा। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा के हॉल में वीर सावरकर की तस्वीर लगाने पर बवाल पैदा हो गया है। इसके खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया व अन्य नेताओं ने विधानसभा के बाहर धरना देकर विरोध प्रकट किया। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष 'भाजपा' चाहता है कि सदन की कार्यवाही नहीं चले, इसलिए वह खुद व्यवधान डालना चाहता है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले उठाना चाहते थे, इसलिए वे ये तस्वीर लेकर आ गए और विवाद खड़ा कर दिया। उनका विकास का कोई एजेंडा नहीं है। 
विज्ञापन

 


वाल्मीकि, आंबेडकर व पटेल की भी तस्वीरें लगाएं
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने स्पीकर को पत्र लिखकर मांग की कि सदन में वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बी. आर. आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल व अन्य नेताओं की भी तस्वीरें लगाई जाएं। 
सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि वे यह हमारा विरोध नहीं, बल्कि मांग है कि अन्य समाज सुधारकों की तस्वीरें भी विधानसभा हॉल में लगाई जाएं। स्पीकर ने मनमाने ढंग से सिर्फ सावरकर की तस्वीर लगाई है। उन्होंने कहा, 'मैं किसी की तस्वीर लगाने के खिलाफ नहीं हूं। राज्य सरकार लोगों का कानून व्यवस्था समेत तमाम असल मुद्दों की ओर से ध्यान हटाने के लिए ऐसे कदम उठाती है।'


सावरकर विवादित शख्सियत : सिद्धारमैया
इसके पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सावरकर को विवादित शख्सियत बताया था। उनका कहना था कि इस तस्वीर के अनावरण को लेकर मुझे कोई न्योता नहीं दिया गया। ये बीजेपी का एजेंडा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या में शामिल थे। वे एक विवादित शख्सियत हैं। 
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब देश में वीर सावरकर को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें लेकर देश में विवाद खड़े हो चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि देश में एक ओर वीर सावरकर हैं और दूसरी ओर महात्मा गांधी के विचारों की लड़ाई है। 

सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन, धारा 144 लागू
इस बीच, महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने अंतरराज्यीय सीमा विवाद को लेकर आज कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास कोग्नोली टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीमा मुद्दे को लेकर पहले से ही वह अलर्ट है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed