फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus on the book: Salman Khurshid said - My book for Hindu Muslim unity, reject the misuse of religion

बुक पर बवाल: सलमान खुर्शीद ने दी सफाई, बोले- मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए, मजहब के दुरुपयोग को खारिज करें

Fri, 12 Nov 2021 10:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Nov 2021 10:14 PM IST
सार

खुर्शीद ने कहा कि जिन्हें राजनीति करना है उसे, करने दीजिए, जिसे किताब लिखना है। वह किताब लिखेगा। 

विज्ञापन
Ruckus on the book: Salman Khurshid said - My book for Hindu Muslim unity, reject the misuse of religion
सलमान खुर्शीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सनराइज ओवर अयोध्या' किताब पर बवाल के बाद शुक्रवार को इसके लेखक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सफाई दी। मीडिया से चर्चा में खुर्शीद ने कहा, 'मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता करने के लिए है। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोगों को समझाना है कि यह अच्छा फैसला है, आइये हम एक साथ मिलें, जुड़ें।'
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि जिन्हें राजनीति करना है उसे, करने दीजिए, जिसे किताब लिखना है। वह किताब लिखेगा। जो राजनीति करते हैं, उन्हें करने दीजिए, मुझे लगता है कि उसे डर लगता है। जो लोग भी धर्म का, मजहब का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें रिजेक्ट करें। 
विज्ञापन


सुनिये खुर्शीद ने क्या कहा-
 
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री खुर्शीद ने अपनी इस नई बुक में अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विस्तार से लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों जैसे आईएसआईएस और बोको हरम से की है। इसे लेकर भाजपा व आरएसएस ने उन्हें जमकर निशाना बनाया है। उनकी इस तुलना को लेकर ये दल व संगठन खफा हैं। खुर्शीद के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई गई है। 

उधर, कांग्रेस ने पहले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान के माध्यम से और बाद में राहुल गांधी के जरिए इस बुक को लेकर पार्टी की सफाई दी। आजाद व राहुल ने भी हिंदुत्व को खारिज करते हुए सनातन हिंदू धर्म को तवज्जो देने पर जोर दिया।


गोवा के सीएम ने भी साधा निशाना
गोवा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति घृणा करने का आरोप लगाया। उनकी टिप्पणी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व से जुड़ी बात पर आया। सावंत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस एक खास वर्ग को खुश करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है। वोटों के अलावा, यह हिंदुओं के प्रति उनकी नफरत से निकलती है। सलमान खुर्शीद की किताब हिंदू समुदाय का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed