{"_id":"66cda651ee2cac218a0d598b","slug":"ruckus-in-odisha-assembly-as-congress-bjd-mlas-demand-caste-census-6-960-poachers-arrested-in-10-yrs-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा विधानसभा में जोरदार हंगामा, BJD-कांग्रेस ने की जातीय जनगणना की मांग; तस्करी पर सख्ती बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा विधानसभा में जोरदार हंगामा, BJD-कांग्रेस ने की जातीय जनगणना की मांग; तस्करी पर सख्ती बरकरार
Tue, 27 Aug 2024 03:41 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:41 PM IST
सार
ओडिशा विधानसभा आज कई बार विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित हुआ, दरअसल राज्य की मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल और कांग्रेस के विधायकों ने सदन में जातीय जनगणना की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा में हंगामा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी बीजद और कांग्रेस के विधायकों ने राज्य में जाति जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके कारण कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सुबह 10.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजद और कांग्रेस के सदस्य जाति जनगणना की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए।
विपक्ष ने आरक्षण की भी मांग की
इस दौरान विपक्ष ने तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश में कई श्रेणियों के लिए आनुपातिक आरक्षण की भी मांग की। इस हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति और बीजद सदस्य अधिराज पाणिग्रही ने कुछ अन्य विधायकों के साथ अध्यक्ष के आसन पर चढ़ने की कोशिश की और कुर्सी से आदेश की मांग की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। वहीं इस हंगामे के कारण अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी को कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आखिर में गतिरोध को खत्म करने के लिए उन्होंने बाद में सर्वदलीय बैठक बुलाई।
10 वर्षों में करीब सात हजार शिकारी गिरफ्तार
वहीं वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंगखुंटिया ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा को बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान 2,869 वन्यजीवों की हत्या और तस्करी के लिए 6,900 से अधिक शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
शिकारियों से जानवरों के तमाम अंग बरामद
कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पिछले 10 वर्षों के दौरान 6,960 शिकारियों को गिरफ्तार किया है और उनसे बाघों, हिरण, सांभर और अन्य वन्य जीवों की खाल, नाखून और सींग, हाथी दांत और पैंगोलिन समेत जंगली जानवरों के शरीरों के अंग बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जब्त हाथी दांत को राज्य सरकार के खजाने में रखा गया है, जबकि अन्य बरामद किए गए सामानों को वन रेंज कार्यालयों में सुरक्षित रखा गया है।
राज्य सरकार ने किया ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन
मामले में मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने वन्य जीव शिकार के मामलों की जांच करने तथा आवश्यक कदम उठाने के लिए वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों का एक संयुक्त कार्य बल का गठन किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन